फैक्ट्री में धमाकों से दहला इलाका : जांच कमेटी गठित, अवैध गैस टंकीया भी जप्त
Fri, Oct 17, 2025
रतलाम शहर में आज 17 अक्टूबर को लगभग दोपहर 12.30 बजे जैन स्कूल के पीछे प्रिफेड इन्टरप्रायजेस जो पी.वी.सी एवं पोपिंग बोर्ड एवं पैकिंग बनाने की इकाई में अचानक आग लग गई। गोदाम के संचालक अब्दुल हकीम पिता अब्बास एवं पिता केदार मनाजी के द्वारा अन्दर वेल्टीनेशन के लिए कराए जा रहे वेल्डिग कार्य से आग लगी है। गोदाम पर अग्नि सुरक्षा यंत्र होना नही पाया गया ।
जांच कमेटी गठित : कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश अनुसार गोदाम को तत्काल सील किया गया है। उक्त घटना पर एसडीएम शहर आर्ची हरित की अध्यक्षता में घटना की जांच करने के लिए कमेटी गठित कर रिहायशी इलाके में इस प्रकार गोदाम संचालन की विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
अवैध गैस टंकी जप्त : आगजानी घटना के चलते आस-पास के मकानो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मकान नम्बर 152 के मालिक गोरीशंकर पिता गोपीलाल के घर से 7 गैस टंकी रखी होना पाया गया।तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर, थाना प्रभारी डीडीनगर मनीष डाबर को मौके पर अवैध रूप से भण्डारित गैस टंकी, गैस रिफिलिग का सामान पाया गया। पुलिस द्वारा 07 गैस टंकी, गैस रिफिलिंग मशीन को मौके से जप्त कर थाने में ले जाया गया एवं मकान नम्बर 152 को सील किये जाने की कार्यवाही की गई ।
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी : आग लगने की घटना में तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, राजस्व निरीक्षक श्री तरूण रघुवंशी, कस्बा पटवारी श्री विजय क्षौत्रिय के साथ फायर बिग्रेड का बल एवं थाना प्रभारी दीनदयाल नगर मनीष डाबर उपस्थित रहे। आग को दमकल के द्वारा समय में बुझा दिया गया था।
जनसुनवाई : एसपी ने 25 शिकायतों पर दिए तुरंत निराकरण के निर्देश
Wed, Oct 15, 2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री अमित कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 25 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। एसपी श्री अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री राकेश खाखा ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना प्रभारियों को उनके त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान, एसपी श्री कुमार ने थाना प्रभारियों से वर्तमान प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और अब तक की गई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से नई शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करने, उनका समय पर निराकरण करने और की गई कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराने के संबंध में कड़े निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों की भी गहन समीक्षा की और उनकी प्रगति की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन की शिकायतों को सुनना और उनका संतोषजनक समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह जनसुनवाई प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्री सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंदस्वरुप सोनी, निरीक्षक श्री स्वराज डाबी, निरीक्षक श्री मनीष डावर, निरीक्षक श्री मति गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, उप निरीक्षक अनुराग यादव सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
3 आरोपी गिरफ्तार : अंधविश्वास के चलते की गई जघन्य हत्या
Sun, Sep 28, 2025
रतलाम जिले के थाना रावटी जिला रतलाम पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया गया है। अंधविश्वास के चलते की गई इस जघन्य हत्या में पुलिस ने मृतिका की जेठानी एवं उसके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.09.2025 को थाना रावटी क्षेत्र ग्राम भीमपुरा में नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया उम्र 48 वर्ष की हत्या कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रावटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्राथमिक कार्यवाही कर फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल प्रभारी श्री अतुल मित्तल, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड सहित पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया।
हत्या का कारण
आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारियों के चलते हुई मृत्यु को लेकर आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया। अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की भ्रांत धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. शंकर पिता बद्री भूरिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
2. बापु पिता बद्री भूरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
3. धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भीमपुरा
जब्त सामग्री
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े।