दिनांक 25.06.2025 को मुखबिर सूचना पर महु नीमच फोरलेन पर भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर कार सवार व्यक्ति की तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 275/25, धारा 8/22, 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा लाने-ले जाने के संबंध में पुछताछ तथा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी निकाली जा रही हैं ।
गिरफ्तार आरोपी : प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलेवना थाना नारायणगढ जिला मंदसौर
जप्त सामग्री :
अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स वजनी 510 ग्राम किमती 51,00,000/- रुपये
डोडाचुरा पाऊडर वजनी 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रुपये
एक सफेद रंग की मारुती आल्टो कार क्रमांक MP 14 CC 7831 किमती 2,00,000 रुपये,
एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 15 मोबाईल फोन किमती 50,000/- रुपये, नगदी 600/- रुपये
कुल जप्त सामग्री किमती 53,65,600 रुपये
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक श्री पी.आर. डावरे थाना प्रभारी नामली, उनि शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, उनि. आरके चौहान, कार्य.प्रआर.889 रामचन्द्र बारोड, कार्य.प्रआर.899 गजेन्द्र शर्मा, कार्य.प्रआर. 859 गबरू खड़िया, कार्यप्रआर. 919 गोपाल खराड़ी, कार्यप्रआर. 917 कांतिलाल ओहरिया, आर.512 लखनसिंह, आर.804 माखनसिंह, आर. 526 मुकेश गणावा, आर.1039 राघवेन्द्र जाट, आर. 37 अंतिम चौहान, आर. 785 सादिक़ मंसूरी, आर. 1037 शांतिलाल राठौर, आर. 156 हरिओम, एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही ।