Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश

Raj Kumar Luniya

Mon, Aug 31, 2026

नामली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंचेड़ फंटे के पास बिना नंबर की नई क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। कार की पिछली सीट के नीचे खाद के बोरे में बड़ी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी मिली। पुलिस ने कार चालक मिजान खान, निवासी उमट पालिया, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6.30 बजे घेराबंदी कर कार को रोका गया था। तलाशी के दौरान बोरे से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं। स्थानीय व्यापारियों से मशीन मंगवाकर नोटों की गिनती कराई गई, जिसमें कुल 73 लाख 72 हजार 500 रुपए पाए गए। 

पूछताछ में बदलता रहा नकदी का कारण : पुलिस पूछताछ में मिजान खान ने नकदी को लेकर अलग-अलग बातें बताईं। पहले उसने जमीन बेचने और रजिस्ट्री से लौटने की बात कही, लेकिन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद जमीन के स्टाम्प की बात कही, वह भी नहीं बता पाया। बाद में उसने रतलाम सराफा बाजार में सोना खरीदने जाने की बात कही, लेकिन किसी शोरूम का नाम या खरीदारी का स्पष्ट विवरण नहीं दे सका। 

पुलिस ने नकदी को जब्ती में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर के अनुसार संदिग्ध धनराशि की जानकारी आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को भी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। अब जांच एजेंसियां नकदी के स्रोत और उसके संभावित लेन-देन की जांच कर सकती हैं। 

Tags :

RATLAM_POLICE

M.P_Police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें