जेसीआई का भव्य आयोजन : अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां 'प्रतिभा श्री' से अलंकृत
Tue, Dec 23, 2025
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) द्वारा राजधानी के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपनी विशिष्ट प्रतिभा से देश और दुनिया में प्रदेश व राष्ट्र का मान बढ़ाने वाली विभूतियों को
'प्रतिभा श्री सम्मान'
से अलंकृत किया गया।
यह गरिमामयी आयोजन
लता फाउंडेशन
और
ब्लू टर्टल प्रोडक्शंस
के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इन दिग्गजों की रही उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान (MLC सीतापुर), रति शंकर त्रिपाठी (चेयरमैन, भारतेंदु नाट्य अकादमी), और गणेश चौहान (विधायक, संतकबीर नगर) मौजूद रहे। इसके साथ ही जस्टिस विश्वनाथ, पूर्व आईपीएस सूर्य कांत शुक्ल, जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना और डॉ. पंकज खटवानी जैसी प्रमुख हस्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सम्मानित हुईं ये विलक्षण प्रतिभाएं
समारोह में कई ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया जिनके कारनामों ने दुनिया को अचंभित कर दिया:
डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा:
मात्र तीन माह में 51 पुस्तकों का लेखन कर रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान:
नेपाल (काठमांडू) से डी.आर. उपाध्यक्ष व मिलन गरूण, महाराष्ट्र से सीए महेश गौर, पंजाब से सुरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन मित्तल व सिमरन अग्रवाल और हरियाणा से जोगिंदर वर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 'प्रतिभा श्री' से नवाजा गया।
"प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती"
इस अवसर पर
जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना
ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर ने हर व्यक्ति को किसी न किसी विशेष प्रतिभा के साथ नवाजा है, बस उसे पहचानने और सतत प्रयास से निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, वह अपनी राह खुद बनाती है। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना जेसीआई के लिए गौरव की बात है।
पत्रकारिता में अब योग्यता का समय : जेसीआई की मांग
Thu, Nov 6, 2025
नई दिल्ली। पत्रकारिता के पेशे में बढ़ती चुनौतियों और गिरती विश्वसनीयता के बीच अब आवश्यक है कि सरकार पत्रकारिता में शैक्षिक योग्यता को अनिवार्य बनाये। यह बात जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
पत्रकारिता लोकतंत्र की नींव: डॉ. सक्सेना
डॉ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरें देने का माध्यम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की नींव है। पत्रकार जनता और सत्ता के बीच सेतु का कार्य करते हैं और इसलिए इस क्षेत्र में योग्य एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों का होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता नागरिकों को सशक्त करती है, उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं से अवगत कराती है और सरकार व संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करती है।
योग्य पत्रकारों की आवश्यकता
डॉ. सक्सेना ने कहा कि आज के समय में जब फर्जी खबरों और गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में योग्य और प्रशिक्षित पत्रकारों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। इसलिए सरकार को पत्रकारिता में शैक्षिक योग्यता को अनिवार्य करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
ICAI परीक्षा परिणाम में शहर का शानदार प्रदर्शन : फाइनल्स में केवल पिरोदीया को AIR 37
Tue, Nov 4, 2025
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सितंबर 2025 में आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एवं फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। शाखा अध्यक्ष सीए मोहित श्रीमाल एवं सचिव सीए शगुन बड़जात्या ने बताया कि इस बार रतलाम शहर को 16 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सौगात मिली है, जो शहर एवं शाखा दोनों के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि शहर के केवल पिरोदीया ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऑल इंडिया रैंक 37 प्राप्त कर रतलाम का नाम रोशन किया है। वहीं इंटरमीडिएट में उदित जैन ने रतलाम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट बने विद्यार्थी: केवल पिरोदीया, शुभम तिवारी, विशाल बियानी, ऋषभ कटकानी, शुभी कोठारी, अंशुल अग्रवाल, दर्शना राठौड़, आर्ची परवल, मलय बक्शी, चहेती गर्ग, अक्षय छाजेड़, वैभव पांड्या, मोनिका सोनी, भूमि अग्रावत, निखिल खत्री एवं यश बाफना। साथ ही तनिष्क केलवा एवं रिद्धि मेहता ने सीए फाइनल परीक्षा का एक ग्रुप उत्तीर्ण किया।
सीए इंटरमीडिएट में सफल विद्यार्थी: उदित जैन, श्रेयांश परमार, वैशाली जोशी, अगमप्रीत सिंह सलूजा, प्रचिता चंडालिया, रजत पाटीदार, कौशिकी कोठारी, माहि माहेश्वरी, प्रियेश पालीवाल, आदित्य पाटीदार, शशांक कुमावत, परी जैन, प्रथमेश पोरवाल, तेजस्व लोढ़ा, प्रथम नाहर, ध्रुव सोमानी, पल्लवी मोदी, जैनिका मेहता एवं निदा खान।
सीए फाउंडेशन में सफल विद्यार्थी: मनन, श्रेय मोदी, चहेती मूणत, दिव्यान परवल एवं सिद्धम ओहेरा।
सिकासा अध्यक्ष सीए पराग जैन ने बताया कि रतलाम से कुल 86 विद्यार्थियों ने सीए फाइनल परीक्षा दी, जिनमें से 10 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप में सफलता प्राप्त की, जबकि 21 विद्यार्थियों ने एक ग्रुप में सफलता हासिल की है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 168 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप एवं 38 विद्यार्थियों ने एक ग्रुप में सफलता प्राप्त की। वहीं सीए फाउंडेशन परीक्षा में 156 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
शाखा उपाध्यक्ष सीए आकाश मित्तल एवं सीपीई कन्वेनर सीए यश जैन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का प्रतिफल है।