संघ का शताब्दी वर्ष : विजयादशमी उत्सव पर पथ संचलन का महासंगम
Sat, Oct 4, 2025
नगर में विजयदशमी उत्सव पर पांच उपनगरों से निकले पथ संचलन का महासंगम महाराणा प्रताप चौक पर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।
हनुमान उपनगर : हनुमान उपनगर का एकत्रीकरण जैन स्कूल सगोद रोड पर हुआ। अतिथि के रूप में अनीश जी पोद्दार, मुख्य वक्ता डॉक्टर प्रकाश शास्त्री मा.प्रांत संघ चालक एवं नगर सह कार्यवाह मनोज सगरवंशी मंचासीन रहे। श्री शास्त्री ने कहा कि संघ की स्थापना के समय हिंदू समाज की स्थिति बहुत दयनीय थी।
अंबेडकर उपनगर : अंबेडकर उपनगर का एकत्रीकरण आईटीआई ग्राउंड में हुआ जहां मंच पर अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश भूरिया, मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख बलवंत सिंह हाडा व नगर सहकार्यवाह शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। श्री हाडा ने अपने बौद्धिक में कहा कि डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की।
संत रविदास उपनगर : संत रविदास उपनगर का एकत्रीकरण सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में हुआ। अतिथि सरदार अवतार सिंह, माननीय जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेखा एवं मुख्य वक्ता प्रांत घोष प्रमुख आशुतोष शर्मा मंचासीन रहे। श्री शर्मा ने कहा कि भारत धन शक्ति और ज्ञान में परिपूर्ण होने के बाद भी असंगठित होने के कारण विदेशियों द्वारा पराधीन हुआ।
प्रताप उपनगर : प्रताप उपनगर का एकत्रीकरण 80 फीट रोड पर हनुमान ताल के पास में मैदान में हुआ। अतिथि के रूप में आदित्य जी वोहरा, मुख्य वक्ता प्रांत प्राध्यापक प्रमुख शैलेश जी त्रिपाठी एवं नगर कार्यवाहक किशन जी माहेश्वरी मंचासीन थे। मुख्य वक्ता श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज संघ अपने विराट रूप में है।
विक्रम उपनगर : विक्रम उपनगर का एकत्रीकरण सेठिया मैरिज गार्डन पर हुआ। मंच पर अतिथि डॉ योगेंद्र सिंह चाहर, माननीय नगर संघचालक राजेश पटेल एवं मुख्य वक्ता प्रांत ग्राम विकास प्रमुख सोहन परमार रहे। आपने कहा कि जहां स्वयंसेवक है वहां शाखा होती है, जहां शाखा है वहां सामाजिक समरसता होती है।
पथ संचलन का स्वागत : आज नगर के इन स्थानों से निकले पद संचलन से पूरा नगर ही संघमय हो गया। स्थान स्थान पर पुष्पों की वर्षा से समाज जनों ने स्वागत किए।
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने भरी हुंकार : पत्रकारों की सुरक्षा पर संगठन हुआ सख्त
Wed, Sep 17, 2025
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले और फर्जी मुकदमों को लेकर एक वर्चुअल मीटिंग करके इस पर नाराजगी व्यक्त की और सरकार से मांग की कि पत्रकारों को कार्य करने हेतु सुरक्षित एवं भय मुक्त माहौल सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाए।
पत्रकारों की सुरक्षा की मांग
सभा में जर्नलिस्ट काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनुराग सक्सेना ने कहा कि आज जब छोटे अखबार अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं तब सरकार को ई पेपर को मान्यता देना अति आवश्यक हो गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारी राजू चारण ने कहा कि असंगठित पत्रकारों को संगठित होकर एक साथ आवाज उठानी पड़ेगी तभी उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
पत्रकारिता समाज का आईना
राष्ट्रीय पदाधिकारी झा जी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इस आईने को साफ सुथरा ही रहने देना चाहिए। बिहार राज्य के प्रभारी कुणाल भगत ने कहा कि अब तो पत्रकार का शोषण आम बात हो गई है परंतु जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
संगठन को मजबूत करने का आह्वान
सभा का समापन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर आर.सी श्रीवास्तव ने पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और संगठन के बैनर तले संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम संगठित हो जाते हैं तो किसी भी लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं।
प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारीयों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनसे अपील की कि जिले के पत्रकारों के साथ-साथ छोटे स्तर के स्थानीय पत्रकारों को भी तवज्जो दी जाए और उनको भी मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
5 हजार ने करवाए रजिस्ट्रेशन : रतलाम में रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर
Wed, Jun 25, 2025
रतलाम 24 जून 2025
/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को आयोजित होने वाली रीजनल राइस कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप रीजनल राइज कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के लिए तैयारियो की स्वयं लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर कॉन्क्लेव आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर दिन-रात काम किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा भी समय सीमा में तैयारी को पूर्ण करने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचकर सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए देश प्रदेश के कई प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान तथा नामचीन उद्योगपति रतलाम आ रहे हैं। कॉन्क्लेव के लिए इन्वेस्ट एमपी पोर्टल पर अब तक 5000 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, रजिस्ट्रेशन निरंतर जारी हैं।
रतलाम के औद्योगिक विकास को नया कैनवास देने वाली रीजनल राइज कांक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहकर उद्योगपतियों तथा निवेशकों से वन टू वन चर्चा करेंगे उनके साथ बैठके आयोजित होगी। रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने न्यू जील, श्रीजी, जैक्सन, ओरियाना पावर ,एकेटी टायर्स, तिरुपति बालाजी डरलम, बीबा, एलकेम, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट जैसी कई ख्यात कंपनीयो द्वारा सहमति दी गई है। एमपीआईडीसी के निदेशक श्री राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉन्क्लेव में लगभग 1500 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव आएंगे। रीजनल राइज कॉन्क्लेव न केवल रतलाम के औद्योगिक विकास की नई तस्वीर पेश करेगी बल्कि रतलाम से लगे 1466 हैक्टेयर के निवेश क्षेत्र को नई उड़ान भी देने जा रही है। कॉन्क्लेव के जरिए दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे से लगे हुए रतलाम निवेश क्षेत्र का अब तेजी से औद्योगिकरण सुनिश्चित हो जाएगा। अभी रतलाम निवेश क्षेत्र में 600 करोड रुपए के निवेश के साथ फ्यूजी यामा जैसी प्रतिष्ठित सोलर उपकरण निर्माता कंपनी आ चुकी है जिसकी अधोसंरचना निर्माण जारी है। कंपनी को 25 हेक्टेयर भूखंड आवंटित कर दिया गया है। कॉन्क्लेव के पश्चात अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भी निवेश क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां बड़ी संख्या में स्थापित की जाने वाली है जिनके जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पीथमपुर के बाद मध्य प्रदेश में रतलाम निवेश क्षेत्र दूसरा ऐसा औद्योगिक क्षेत्र होगा जो औद्योगिक विकास की अपनी अलग चमक बिखेरेगा। रतलाम निवेश क्षेत्र विकास में रतलाम की रीजनल राइज कांक्लेव और अधिक तीव्र गति देने का कार्य करेगी।
रतलाम की रीजनल राइस कॉन्क्लेव कौशल विकास रोजगार सृजन के साथ औद्योगिक विकास पर केंद्रित होगी। इस दौरान करीब 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। कांक्लेव में प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए लगभग 1000 करोड रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के निर्देशन में एमएसएमई विभाग द्वारा औद्योगिक तथा निवेश इकाइयों को 500 से ज्यादा भूखंड आवंटन प्रमाण पत्र कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान करने की तैयारी की गई है। रीजनल कॉन्क्लेव में सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।