जेसीआई का भव्य आयोजन : अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां 'प्रतिभा श्री' से अलंकृत
Raj Kumar Luniya
Tue, Dec 23, 2025
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) द्वारा राजधानी के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपनी विशिष्ट प्रतिभा से देश और दुनिया में प्रदेश व राष्ट्र का मान बढ़ाने वाली विभूतियों को 'प्रतिभा श्री सम्मान' से अलंकृत किया गया।
यह गरिमामयी आयोजन लता फाउंडेशन और ब्लू टर्टल प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इन दिग्गजों की रही उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान (MLC सीतापुर), रति शंकर त्रिपाठी (चेयरमैन, भारतेंदु नाट्य अकादमी), और गणेश चौहान (विधायक, संतकबीर नगर) मौजूद रहे। इसके साथ ही जस्टिस विश्वनाथ, पूर्व आईपीएस सूर्य कांत शुक्ल, जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना और डॉ. पंकज खटवानी जैसी प्रमुख हस्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सम्मानित हुईं ये विलक्षण प्रतिभाएं
समारोह में कई ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया जिनके कारनामों ने दुनिया को अचंभित कर दिया:
डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा: मात्र तीन माह में 51 पुस्तकों का लेखन कर रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान: नेपाल (काठमांडू) से डी.आर. उपाध्यक्ष व मिलन गरूण, महाराष्ट्र से सीए महेश गौर, पंजाब से सुरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन मित्तल व सिमरन अग्रवाल और हरियाणा से जोगिंदर वर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 'प्रतिभा श्री' से नवाजा गया।
"प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती"
इस अवसर पर जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर ने हर व्यक्ति को किसी न किसी विशेष प्रतिभा के साथ नवाजा है, बस उसे पहचानने और सतत प्रयास से निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, वह अपनी राह खुद बनाती है। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना जेसीआई के लिए गौरव की बात है।
Tags :
Journalist_Council_Of_India
विज्ञापन
विज्ञापन