भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से
जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ
द्वारा फरवरी माह का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन 'सुख शक्ति धाम' की पावन धरा पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने मनोरंजन के साथ-साथ आंतरिक शांति और भक्ति का अनूठा संगम महसूस किया।
ध्यान से हुई नई शुरुआत :
कार्यक्रम की शुरुआत सुख शक्ति धाम में सामूहिक ध्यान (Meditation) के साथ हुई। सदस्यों ने एकाग्रता के साथ अपनी अंतरात्मा से जुड़ने का प्रयास किया और मानसिक शांति के महत्व को समझा। इसी सकारात्मक ऊर्जा के बीच एनिवर्सरी केक कटिंग का आयोजन हुआ।
बिबड़ोद तीर्थ पर उमड़ी भक्ति :
ग्रुप अध्यक्ष
राहुल छाजेड
ने बताया कि व्यस्त जीवनशैली में आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ना आवश्यक है। ध्यान के पश्चात सभी सदस्य प्राचीन बिबड़ोद जैन तीर्थ पहुँचे, जहाँ सामूहिक दर्शन एवं चैत्य वंदन किया गया। परंपराओं का निर्वहन करते हुए सभी ने सूर्यास्त पूर्व (चौविहार) सात्विक भोजन ग्रहण किया। दिन का समापन भगवान ऋषभदेव की मंगल आरती के साथ हुआ।
इनकी रही उपस्थिति :
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया, पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव राका, सचिव अभय लोढ़ा, यतेंद्र मेहता, सौरभ मूणत, अभिषेक राका, हर्ष जैन, अर्पित बोथरा, रितेश छाजेड, अर्पित मूणत, अनुराग भरगट, पंकज मालवी, अल्केश जैन, मनीष गुगलिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य व परिवारजन उपस्थित थे। यह आयोजन भक्ति और आपसी मेलजोल का यादगार संगम बना।