थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर पलसोड़ा पर नाकाबन्दी के दौरान बिना नम्बर की टीवीएस राईडर मोटर साईकिल जिस पर सवार 3 व्यक्तियो को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर मोटर सायकिल चलाने वाले का नाम पृथ्वीराज सिह पिता सोहनसिह जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी ग्राम कांडरवासा थाना नामली, बीच में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरिओम वर्मा पिता कन्हैयालाल वर्मा उम्र 30 साल निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम पंचेड का होना तथा सबसे पीछे व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत पिता मोहनलाल परमार उम्र 25 साल निवासी रविदास चौक के पास सेजावता का होना बताया।
पृथ्वीराजसिह की तलाशी मे एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी का मय सीम के एवं एक पर्स, आधार कार्ड मिला बाद हेमंत परमार की तलाशी लेते उसके लोअर से एक लोहे की सिल्वर रंग की पिस्टल मिली। जिस पर कत्थई रंग का प्लास्टीक का हत्था लगा है व दोनो हत्थो पर बीच मे स्टार बने हुए है। पिस्टल मे मैग्जीन लगी हुई थी जो खाली थी तथा एक काले रंग का मोबाईल मय सीम मिला। हरिओम की तलाशी लेते उसकी पेंट की दाहीने जेब मे से एक वीवो कम्पनी का मोबाईल मय सीम व आधार कार्ड एवं 2 जिंदा कारतूस जिनके पैंदे पर KF 7.65 टंकित था मिले ।
उक्त 3 व्यक्तियो से अपने पास पिस्टल व जिदां कारतुस रखने के लाईसेंस के बारे मे पुछते नही होना बताया, जो तीनो आरोपियो का उक्त कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय होने से उनके कब्जे से मिली एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन व 2 जिन्दा कारतूस बिना लायसेंसी की एवं बिना नम्बर की टीवीएस कम्पनी की राईडर मोटर साईकिल को जप्त कर 3 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। तथा अपराध क्रमांक 539/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है ।
नाम गिरफ्तार आरोपी :
हेमंत पिता मोहनलाल जाति परमार उम्र 25 साल निवासी रविदास चौक के पास सेजावता थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम
हरिओम वर्मा पिता कन्हैयालाल वर्मा उम्र 30 साल नि. हरिजन मोहल्ला ग्राम पंचेड थाना नामली
पृथ्वीराज सिह पिता सोहनसिह जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी ग्राम कांडरवासा थाना नामली
जप्त सामग्री : 01 पिस्टल मय मेग्जिन, 02 जिंदा कारतुस, टी.वी.एस. राईडर मोटर- साईकिल बिना नम्बर की, कुल किमती करीबन 1,50,000/- रूपये
सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम निरीक्षक गायत्री सोनी, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, सउनि कैलाश सैनी, प्रधान आरक्षक संजय राठौर, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक कपिल, आरक्षक इमरान, आरक्षक अर्जुन खिंची, आरक्षक कान्हा व आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक विजय वसुनिया, आरक्षक नरपाल सिंह, आरक्षक ओम रावत, आरक्षक लंकेश पाटीद, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, आरक्षक राणाप्रताप मईड़ा, आरक्षक बबलू मालवीय, आरक्षक ओम पारगी की सराहनीय भूमिका रही।