Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

दर्जनभर वारदातों का खुलासा : चोरी की योजना बनाते दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Raj Kumar Luniya

Tue, Oct 28, 2025

रतलाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में मध्यप्रदेश और राजस्थान सीमा क्षेत्रों में की गई करीब दर्जनभर चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जावरा शहर पुलिस टीम को यह सफलता मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और थाना प्रभारी जावरा शहर के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को चोरी की योजना बनाते हुए धरदबोचा।

घटना का विवरण : 26 अक्टूबर को थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक चारपहिया वाहन में बैठकर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ खेतों में घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीते 20–25 दिनों में ग्राम करसौदिया, तालिनगर, नागलिया, भाटखेड़ा, गोधड़ रोड, मामाखेड़ा, आलमपुर, लोहरी, सिंगलमपुर, माछलिया चौपड़ा, छाया व करसौदिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल, ट्रक बैटरी, डेयरी उपकरण और पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजू लाल पिता जयचंद मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोभाच्छी, थाना ऊन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

  2. चंपालाल पिता नाहर सिंह वांकड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम टोकड़ा, थाना ऊन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बरामदगी : पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई संपत्ति का खुलासा कराया है, जिसमें मोटरसाइकिलें, ट्रक बैटरियां, डेयरी उपकरण और अन्य सामान शामिल हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका : थाना जावरा शहर और थाना बरखेड़ा पुलिस टीम ने सतर्कता, सूझबूझ और सक्रियता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा कई पुराने अपराधों का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत करने की घोषणा : पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने पुलिस टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags :

Ratlam Police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें