Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

तस्करी पर चला पुलिस का डंडा : नामली थाने द्वारा अवैध शराब समेत डस्टर कार जप्त : Video

Raj Kumar Luniya

Sun, Oct 26, 2025

थाना नामली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक डस्टर कार (क्रमांक MP09MZ1001) सहित भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत ₹2,38,560 आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक मनोहरलाल पिता लक्ष्मीनारायण टाक निवासी ग्राम सेजावता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेजावता में घेराबंदी कर नीले रंग की डस्टर कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 44.6 बल्क लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी कीमत ₹38,560 बताई गई है। इसके साथ ही, अवैध परिवहन में उपयोग की जा रही डस्टर कार (कीमत ₹2,00,000) को भी जब्त किया गया। इस प्रकार, पुलिस ने कुल ₹2,38,560 का माल जप्त किया है।

तलाशी के दौरान चार क्वार्टर देशी प्लेन शराब, चार क्वार्टर सिग्नेचर और रॉयल चैलेंज की एक बोतल व चार हंटर बीयर के कैन जाँच हेतु निकाले गए। पुलिस ने आरोपी मनोहरलाल टांक के खिलाफ थाना नामली में अपराध क्रमांक 458/2025 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई अवैध शराब और वाहन को आगे की कानूनी जाँच के लिए भेजा जा रहा है।

Tags :

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें