Breaking News
अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |

पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video

Raj Kumar Luniya

Sun, May 31, 2026

मध्यप्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को संभागीय उड़नदस्ते ने रतलाम में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर गठित इस दल ने शहर के दो प्रमुख प्रतिष्ठानों प्रताप नगर स्थित 'शिप्रा इंटरप्राइजेज' और दो बत्ती स्थित 'आदर्श जूस सेंटर' पर औचक निरीक्षण कर सख्त कदम उठाए। अस्वच्छ परिस्थितियों और नियमों के उल्लंघन के चलते पानी की एक बड़ी यूनिट को मौके पर ही सील कर दिया गया।

​फैक्ट्री में बंद मिली लैब, 2700 से अधिक बोतलें जब्त : उड़नदस्ते की जांच में प्रताप नगर स्थित 'शिप्रा इंटरप्राइजेज' में भारी अनियमितताएं पाई गईं। यहाँ बेहद अस्वच्छ माहौल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर तैयार किया जा रहा था। ताज्जुब की बात यह है कि पानी की बोतलों पर न तो पैकिंग की तारीख दर्ज थी और न ही एक्सपायरी डेट। मौके पर गुणवत्ता जांचने वाली लैब भी बंद मिली।

​लाइसेंस की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने तत्काल खाद्य अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की और परिसर को सील कर दिया। टीम ने मौके से 'माही पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' (500 ML) की 1608 बोतलें और 'वाटर लियो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' (1 लीटर) की 1100 बोतलें जब्त कीं। दोनों ब्रांड के पानी के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

​जूस सेंटर पर उपयोग हो रही थी एक्सपायरी क्रीम : इसी कड़ी में टीम ने दो बत्ती चौराहे पर स्थित 'आदर्श जूस सेंटर' पर भी दबिश दी। यहाँ बेहद गंदगी के बीच जूस और शेक का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान टीम तब चौंक गई जब पाया कि शेक बनाने में एक्सपायरी डेट की 'अमुल फ्रेश क्रीम' का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से एक्सपायर्ड क्रीम को हटाने के साथ ही अनार जूस, मैंगो शेक और पनीर के नमूने संग्रहित किए।

​जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई : संभागीय उड़नदस्ते में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंत दत्त शर्मा और श्री शैलेश गुप्ता ने बताया कि उज्जैन संभाग के जिलों में शीतल पेय, जूस, मिठाई और लड्डू जैसी खाद्य सामग्रियों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। रतलाम से लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें