: पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने व बिलपांक टोल गेट तोडकर भागने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Fri, Feb 24, 2023
घटना का संक्षिप्त विवरण :
प्रकरण की घटना दिनांक 20.02.23 की रात्री मे पुलिस थाना ओधोगिक क्षैत्र रतलाम थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा मय फोर्स के रात्रि गश्त मे थे जिनको गश्त के दोरान रात के लगभग 02-45 बजे हाईवे रोड़ गश्त कर्मियो से सुचना प्राप्त हुई कि घटला ब्रिज व सेजावता बायपास के बीच मे कुछ संदिग्ध पीकअप वाहन देखे गये है तो उनके द्वारा इप्का फैक्ट्री के आगे पैट्रोल पंप के आसपास चेक किया ओर सेजावता फंटे पर बेरीकेट लगाकर आने वाले संदिग्ध वाहनो को रोकने का प्रयास किया जो नामली की तरफ आ गई । पाँच-छः पीकअप वाहन बिना नम्बर की त्रिपाल लगी हुई दिखाई दी जिनको रोकने का प्रयास किया तो उन्ही संदिग्ध वाहनो की पीकअप चालको ने वाहनो को तेज गति व लापरवाही पुर्वक चलाकर जान से मारने की नियत से पुलिस थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम के शासकीय वाहन क्रमांक MP 03 A 4834 को टक्कर मारता हुआ पिकअप लेकर नामली तरफ भागे । पुलिस के शासकीय वाहन मे टक्कर लगने गाड़ी के आगे का पहिया फुट गया व सामने बम्पर मे व अगला मडगार्ड, पिछला मडगार्ड, साईड ग्लास मे क्षति हुई है। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम रतलाम को व थाना नामली पर वायरलेस सेट से दी गई व बाद मे पुन: थाना नामली से सुचना प्राप्त हुई कि उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन वाले वापस तेज रफ्तार से पलटा कर रतलाम तरफ गये है । जिस पर आगे बेरीकेड व घेरा बंदी करने की, हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी उक्त संदिग्ध पाँच-छः पीकप वापस नामली की तरफ से भागकर बिलपांक टोल टेक्स पर टक्कर मारते हुए वहा से तीन पीकअप निकल भागे तथा दो अन्य पीक अप वाहन अधेरे का लाभ लेकर अन्य रास्तो से भाग गये । जिन्हे काफी तलाश करते नही मिले निरीक्षक थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट पर उक्त अज्ञात पिकअप वाहन चालको के विरुद्ध अपराध धारा 307, 353, 336, 279, 427, 120-बी भादवि प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक तिवारी (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनिल कुमार पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय हेमंत चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ओ0क्षेत्र रतलाम के नेतत्व मे सायबर सेल एवं थाने की टीम बनाई गई।
टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं फोर लाईन हाईवे पर लगातार मुखबीर तंत्र सक्रिय कर घटना मे शामील वाहनो एवं आरोपीयो की तलाश की गई । मुखबीर सुचना व तलाशी पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 42 जी 4056 के मालिक शोकत अली पिता बुनियाद अली निवासी पचोर राजगढ से पुछताछ करते उसके द्वारा करीबन दो माह पहले उक्त वाहन को राजुखॉ पिता अब्बास खॉन निवासी पिपलोन जिला आगर मालवा को विक्रय कर वाहन विक्रय अनुबंध लेख कराया जिसके आधार पर राजुखान को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई । जिसके आधार पर आरोपीयों आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर नि. पिपलोन खुर्द जिला आगर, मोहम्मद हुसैन पिता रमीज खान मुल्तानी निवासी पिपलोन, राजुखान पिता अब्बास खान निवासी पिपलोन खुर्द, चेनसिह पिता गोकुलसिह चौहान निवासी घोसला जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर पुछताछ करते घटना दिनांक को आगर मालवा से आलोट ताल नामली के रास्ते सेजावता बायपास रतलाम आना ओर वाहन मे बेल भरे होने से पुलिस को देखकर तेज गति से वाहन चलाकर पुलिस फोर्स को जान से मारने की नियत से टकक्कर मारकर भागना बताया ।
प्रकरण के अनुसंधान मे चार आरोपीयो की गिरफतारी की जाकर उनके कब्जे से घटना मे उपयोग की गई तीन पीकअप वाहन क्र. एमपी 13जीबी 1014, एमपी 42जी4056, एमपी 13जीबी 0472 बरामद की गई है आरोपीयो से उनके साथ घटना मे शामील अन्य साथीदारान के बारे मे पुछताछ की जा रही है प्रकरण के अनुसंधान मे आरोपी राजुखान पिता अब्बास खान निवासी पिपलोन खुर्द को गिर0 कर उसके कब्जे से एक पीकअप वाहन क्र. एमपी 42 जी 4056 की जप्ती तथा आरोपी आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर नि. पिपलोन खुर्द को गिर0 कर उसके कब्जे से एक पीकअप वाहन क्र. एमपी 13जीबी 1014 की जप्ती तथा आरोपी मोहम्मद हुसैन पिता रमीज खान मुल्तानी निवासी पिपलोन को गिर0 कर उसके कब्जे से एक पीकप वाहन क्रमांक एमपी 13जीबी 0472 को जप्ती किया गया एंव वाहन के क्लीनर चेनसिह पिता गोकुलसिह चौहान निवासी घोसला उज्जैन को गिरफतार किया गया।
गिरफ्तार आऱोपी
1- राजुखान पिता अब्बास खान उम्र 32 साल निवासी पिपलोन खुर्द, जिला आगर मालवा पावॅर आफ अटार्नी से
वाहन मालिक भी है।
2- आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर उम्र 25 साल नि. पिपलोन खुर्द जिला आगर मालवा
3- मोहम्मद हुसैन खॉन पिता रमीज खान मुल्तानी उम्र 20 साल निवासी पिपलोन जिला आगर मालवा
4- चेनसिह पिता गोकुलसिह सौधिया उम्र 20 साल निवासी घोसला थाना राघवी जिला उज्जैन
फरार आऱोपी : 7 आरोपी गिरफ्तार होना शेष है
जप्त पिकअप वाहन -03 (तीन)
1- क्रमांक क्र. एमपी 42जी 4056 रजिस्टर्ड आनर शोकत अली पिता बुनियाद अली निवासी पचोर द्वारा विक्रय अनुबंध पत्र लेख राजुखान पिता अब्बास खान उम्र 32 साल निवासी पिपलोन खुर्द, जिला आगर मालवा
2-वाहन क्र. एमपी 13 जीबी 1014 रजिस्टर्ड आनर श्यामसिह पिता शिवसिह निवासी ग्राम जमुनिया तहसील बडोद जिला आगर मालवा पावर आफ अटार्नी बहादुरसिह पिता कन्हैयालाल चौहान निवासी आगर मालवा के नाम पर
3-वाहन क्रमांक एमपी 13जीबी 0472 रजिस्टर्ड आनर इखलाख खॉ पिता मोहम्मद खॉ जुना सोमवारिया उज्जैन हाल मुकाम आगर मालवा
विशेष भूमिका :
आरोपियों की पहचान में सायबर सेल प्रभारी उनि जितेन्द्र चौहान, प्रआर मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार एवं आरक्षक मंयक व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*सराहनीय योगदान* आरोपियो की गिरफ्तारी एवं जब्ती मे थाना प्रभारी ओ0क्षेत्र राजेन्द्र वर्मा, प्रभारी बिलपांक ओ0पी0सिह, थाना प्रभारी ताल नागेश यादव, उनि कन्हैया अवस्या, उनि राजेश मालवीय, प्रआर. 84 राजसिह तोमर, आर. 512 लाखनसिह, आर.36 सुर्यप्रसाद व थाने की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
https://youtu.be/2TF6fW5BmyU
: लोक शांति बनाए रखने हेतु 31आरोपी जिला बदर किये
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम 16 फरवरी 2023/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक कृत्यों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने की दृष्टि से जिले के 31 आरोपियो को जिला बदर कर दिया हैं। सभी आरोपियो को 24 घंटे के भीतर रतलाम छोडने और आगामी एक वर्ष तक रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिन व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है वे निम्नानुसार है - पवन उर्फ पप्पु तेली निवासी मराठों का वास, संदीप राठौर उर्फ लाला चाकलेट निवासी कल्याण नगर, विष्णु उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती लक्कडपीठा, अब्दुल जर्रार उर्फ जर्रा कुरैशी निवासी कसाई मण्डी, एजाज कुरैशी निवासी कुरैशी मण्डी, संजय उर्फ टीनू उर्फ दबर उर्फ नेपाली निवासी पीएनटी कालोनी, रवि टटावत निवासी पीएनटी कालोनी, इमरान उर्फ इमु निवासी विरियाखेडी रतलाम, लोकेन्द्रसिंह निवासी पाताखेडी जावरा, राजेश उर्फ भट्टा निवासी पिपलौदा, गजेन्द्रसिंह उर्फ गज्जू निवासी ग्राम हतनारा, समरथ बागरी निवासी पिपलौदा, मनोज उर्फ मिट्टू बाछला निवासी रुण्डी डेरा ढोढर, सुरेश परमार निवासी नई आबादी पिपलौदी, शमीउल्ला खान पठान निवासी ग्राम परवलिया, मिट्ठुसिंह निवासी भूतिया ताल, श्रवणसिंह राजपूत निवासी ग्राम नेगरुन, कुलदीपसिंह सौंधिया निवासी ग्राम काजाखेडी शामिल हैं।
इसी तरह किशन भील निवासी ग्राम भुवानीपाडा, वकील बंजारा निवासी ग्राम आमलीपाडा, मेहरबानसिंह तथा विरमसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बायडी शिवगढ, अर्जुन उर्फ गोमा बोरिया निवासी रावटी, बंटी उर्फ छोगालाल निवासी रावटी, सन्नी बामनिया निवासी सैलाना, लालू भील ग्राम मउडीपाडा, शहजाद उर्फ मामू निवासी जावरा, नौशाद उर्फ हनुमान निवासी जावरा, रुपचंद पोरवाल निवासी ग्राम मावता, करमचंद मईडा निवासी अलकाखेडा बाजना था भरतलाल धाकड निवासी शेरपुरखुर्द आलोट शामिल हैं।
: चोरी हुए डालर चने के 110 कट्टे का हुआ खुलासा 5 आरोपियो गिरफ्तार
Thu, Feb 16, 2023
रतलाम
मप्र : घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 08.02.23 को फरियादी रितेश पिता सुनिल कुमार गांधी उम्र 41 वर्ष निवासी 402/2 काटजू नगर रतलाम कृषि उपज मण्डी रतलाम ने सुचना दी की मै अनाज खरीदने का काम करता हू और मेरा गोदाम पुष्प परिसर मदरसे के सामने है, जहां पर अनाज का भण्डारण कर साफ-सफाई कर पैकिंग की जाती है । दिनांक 07.02.23 को गोदाम पर गया तो मेरे गोदाम की शटर खुली होकर शटर के ताले टूटे हुए थे। मैने गोदाम के अन्दर जाकर देखा तो गोदाम मे रखे डालर चने के करीब 120 कट्टे किंगफिशर मार्का की थेली मे रखे हुए तथा 10 कट्टे रूद्राक्ष मार्का की थैली में रखे हुए नहीं थे । कोई अज्ञात बदमाश मेरे गोदाम का ताला रात्री मे तोड़कर गोदाम मे भरे हुए डालर चने 130 कट्टे जिनमे 30-30 किलो चने भरे हुए कीमती करीब 4 लाख 48 हजार रूपये के चुराकर ले गये, जिसकी रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 84/23 धारा 380,457 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम द्वारा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के मार्गदर्शन मे सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम व पतारशी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला एवं चौकी प्रभारी सालाखेड़ी सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा गोदाम के सीसीटीवी कैमरे देखने पर करीब 03.00 बजे रात्री मे दो व्यक्ति बाहर आते हुए ओर कैमरो को तोड़ते हुए दिखे उसके बाद उन्होने लाईट बन्द कर दी गई । करीब 03.14 बजे एक खाली सफेद रंग का पिकअप वाहन गोदाम तक आती दिखाई दिया ओर करीब 03.39 बजे उसी कैमरे में जाती हुई दिखाई दिया। जिसमे चने की थेलीया भरी हुई दिखाई दे रही थी। अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास के करीब 45 दुकानो के सीसीटीवी फुटेज देखे गये जिसमे उक्त वाहन दिखाई दिया गया।
पूछताछ के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी दयाराम पिता सत्यनारायण देवड़ा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूपडी रतलाम जो कि उक्त गोदाम का कर्मचारी था पूछताछ की गई । जिसने अपने भाई राजाराम पिता नन्दु भाभर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूण्डी रतलाम दोस्त विशाल पिता मदनलाल टण्डावी उम्र 23 वर्ष निवासी सालाखेडी रतलाम, गोविन्द पिता रामाजी भगोरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पाटडा थाना सरवन तथा नानालाल निवासी घोडापल्ला के साथ मे चोरी करना स्वीकार किया गया । तथा चोरी किये गये चनो में से 45 कट्टे राजाराम ने अपने रिश्तेदार, विक्रम पिता तेजराम उर्फ तेजू मईड़ा भील उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रूनखेडा थाना खाचरोद जिला उज्जैन के लोडिंग वाहन में रखकर मन्दसौर मण्डी में बिकवाना व रूपये एक लाख बीस हजार रूपयो मे बेचकर रूपयो को आपस मे बाँट लेना बताया गया।
गिरफ्तार आऱोपी :
दयाराम पिता सत्यनारायण देवड़ा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूपडी रतलाम
राजाराम पिता नन्दु भाभर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सांवलिया रूण्डी रतलाम
विशाल पिता मदनलाल तण्डावी उम्र 23 वर्ष
गोविन्द पिता रामाजी भगोरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पाटडा थाना सरवन
विक्रम पिता तेजराम उर्फ तेजू मईड़ा भील उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रूनखेडा थाना खाचरोद जिला उज्जैन
जप्त सामग्री :
25 कट्टे किंगफिशर ब्राण्ड चने, 30 खाली किंगफिशर की कट्टी, 16 कट्टो मे करीब 08 क्विन्टल 91 किलो डालर चने तथा 74000 रूपये नगदी जप्त कर घटना में प्रयुक्त 02 लोडिंग वाहन जप्त किये गये ।
सराहनीय योगदान :
निरी. किशोर कुमार पाटनवाला, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि प्रदीप शर्मा, प्र.आर हेमेन्द्रसिह राठौर, प्र. आर. लाखनसिंह यादव, आर. दीपक मकवाना, आर जितेन्द्र सिह राठौर आर श्यामदयाल राठौर, आर बलवीर आर. विपुल भावसार (सायबर सेल) , आर मयंक व्यास सायबर सेल रतलाम, आर. प्रतिभा परिहार, सैनिक शोयब खान ।
माल बरामदगी में योगदान :
उनि अमित शर्मा, सउनि सोभान सिंगाड़, रवि चन्देल, मुकेश गेहलोद, लोकेन्द्रसिह चुण्डावत थाना शिवगढ, आर बिलरसिह थाना डीडीनगर रतलाम ।