: पुलिस गिरफ्त में मोटर सायकल चोर गैंग, 3 मोटर साईकिले भी बरामद
Mon, Mar 18, 2024
जिले में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल लोढा के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव कुमार वारंगे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ दिनेश भोजक द्वारा एक टीम का गठन कर अलग अलग क्षैत्रो मे पतारसी हेतु अभियान चलाया गया।
टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरे की फुटेज देखते फुटेज के आधार एवं मुखबीर सूचना के आधार पर जिला धार व जिला उज्जैन के आरोपियो 1.गुरदीप उर्फ लक्की चिकलीकर 2.कृष्णा उर्फ कृष्णपालसिंह, 3. लालचन्द्र उर्फ लाला, 4.भोला उर्फ शिवराज, 5. युवराज से एक पल्सर व दो रायल इनफिल्ड बुलेट सहित कुल 03 मोटर साईकिले जप्त की गई। थाना स्टेशन रोड रतलाम के अपराध क्रमांक 197/2024 धारा 379 भा.द.वि. अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 379 भा.द.वि अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 379 भा.द.वि में चोरी गया माल मश्रुका जप्त किया गया।
तरीका ए वारदात :-
आरोपी चाबी साथ लेकर आता था तथा लावारिस रखी मोटर साईकिल में जिसमें चाबी लग जाती थी उसे चोरी कर ले जाता था ।
जप्त मोटर सायकलो की सूची
MP43DY3781 पल्सर बाइक
MP43EA1409 रॉयल इनफील्ड बुलेट
MP20NM6784 रॉयल इनफील्ड बुलेट
सराहनीय भूमिका --
निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उनि. प्रेमसिंह हटिला, सउनि लोकेन्द्रसिंह बैस, सउनि.लक्ष्मणसिंह दायमा,आर.15 अभिषेक पाठक, आर.812 लोकेन्द्र सोनी, आर.744 हेमराज डामोर आर.264 देवीसिंह मोर्य, सीसीटीवी शाखा से उनि राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी), आर पारस चावला, आर लाखन धबाई, आर. मयंक व्यास (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
: पूर्व महापौर जयंतीलाल पोपी के भाई के घर हुई चोरी का पर्दाफाश
Sat, Mar 9, 2024
दिनांक- 01/03/2024 दरमियांन रात्रि मैं मेहता जी का वास स्थित सुने मकान में खिड़की की ग्रिल काट कर पारदी गिरोह के चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था और सोने चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी की थी अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपीयों की तलाश व चोरी गये सामान की तलाश करते सीसीटीवी केमरों को देखा गया जिसमें पारदी चोर गिरोह तीन चोर सीसीटीवी केमरे के फुटेज मे दिखाई दिये । आज दिनांक 08.02.2024 को फुटेज के आधार पर व मुखबीर सूचना एवं सीसीटीवी केमरे चेक करते समय आरोपी रूकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम एवं देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम का होना पाया जो चोरी का मशरूका बेचने की फिराक में जाते हुए मूवी सूचना पर गिरफ्तार किए गए आरोपी से चोरी का मसरूका चांदी के जेवर चांदी बिछिया जप्त किया गया आरोपी से अन्य साथियों बाला पिता बादाम पारदी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता -
रुकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम
देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल
निवासी बजरंग नगर रतलाम ।
फरार आरोपी
: बाला पिता बादाम पारदी निवासी बजरंग नगर रतलाम
सराहनीय भुमिका-
उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा 139 राजेश परिहार आरक्षक 902 अभिषेक जोशी आरक्षक 374 हर्षल शर्मा आरक्षक विशाल सेन आरक्षक थाना स्टेशन रोड रतलाम की सराहनीय भुमिका उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सउनि. प्रदीप शर्मा आर. 374 हर्षल शर्मा, आर. 139 राजेश परिहार, आर. 902 विशाल सेन, आर. 213 नंदकिशोर, आर. 15 अभिषेक पाठक
: जावरा के सर्राफा बाजार में हुई तीन चोरीयो के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस : Video
Fri, Mar 8, 2024
दिनांक 24 फरवरी 2024 को फरियादी सचिन पिता प्रकाशचन्द संघवी ( जैन ) उम्र 47 साल निवासी जवाहर नगर जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी कपड़े की दुकान सराफा चौक के पास रानी साहेबा गारमेन्टस के नाम से है व दिनाक 23 फरवरी 2024 की रात्री में कोई अज्ञात बदमाश छत पर चढ़कर छत पर लगे दरवाजा तोडकर दुकानों के गल्ले में रखे कुल नगदी करीब 46,500 रुपये तथा रेडीमेड गारमेंट से विमल के झोलो में रेडीमेड कपडे चुराकर ले गया। रिपोर्ट के अधार पर थाना जावरा शहर पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
मामला जावरा शहर के केन्द्र बिन्दु सराफा मे बनी दुकानों में चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से दिनांक 7 मार्च 2024 को प्रकरण में संलिप्त आरोपी सानिया उर्फ शांतिलाल पिता गोपाल मईडा उम्र 32 साल निवासी बडवी थाना कोतवाली बांसवाडा को बांसवाडा से गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में चोरी गए सामान मे से दो दुकानो का कुल नगदी एवं एक दुकान का कुछ नगदी कुल 15000 रुपये एवं घटना में चोरी गये रेडीमेट गार्मेंटस के कपड़ो को आरोपी से जब्त किए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन RJ 29 UA 6287 किमती करीबन 10 लाख रुपये को जप्त किया।
प्रकरण का एक अन्य आरोपी गुडिया उर्फ प्रवीण पिता तोलिया मईडा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपड़वा थाना कोतवाली बांसवाडा दाहोद जैल में घटना कारित करने के उपरांत पूर्व के चोरी के प्रकरण में पकडे जाने से बंद है एवं अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी के रतलाम जिले, इंदोर जिले एवं अन्य राज्यो मे पूर्व के चोरी के प्रकरण है। जिनकी जानकारी निकाली जा रही है।
https://youtu.be/-qeKaG-3TVA?si=XWJ8GG466BfOetYs