: शहर 4 थानों के हिस्ट्री शीटर बदमाशो को थाने बुलाकर परेड कराई गई
Sun, Jan 7, 2024
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा शहर रतलाम के थाना प्रभारियों को थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में अंकित व्यक्तियों की परेड करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 07.01.24 को रतलाम शहर के 4 थानो पर हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में दर्ज निगरानी बदमाशो को थाने पर बुलाकर परेड कराई गई।
परेड के दौरान थाना प्रभारियों द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में दर्ज निगरानी बदमाशों को भविष्य में कभी भी अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनने की समझाइश देकर रुकसत किया।
आज जिले के रतलाम शहर के 4 थानो पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में कुल 35 , हिस्ट्रीशीटर , निगरानी बदमाशों की परेड करवाई गई।
: दान का झांसा देकर रकम लेकर फरार होने वाला पुलिस की गिरफ्त में
Fri, Jan 5, 2024
दान का झांसा देकर धोखे से बुजुर्ग महिला के सोने की रकम लेकर फरार होने वाला थाना माणकचौक रतलाम पुलिस की गिरफ्त में
घटना का विवरण-
फरियादी महिला संतोष देवी शर्मा दिनांक 13.07.23 को कोठरी वास स्थित अनंतनारायण मंदिर पर दर्शन करने गयी थी। जहा एक व्यक्ति आया और पुजारी के बारे में पूछा। उसने अपने हाथ में पैसे दिखाए और बोला की यह पुजारी को दान करना है। उक्त व्यक्ति फरियादी महिला को साइड में ले जाकर बोला की ये पैसे आपके गले में पहनी सोने की चेन से शुद्धिकरण करना है। इसके बदले फरियादी को साड़ी भेट करने की बात कही। फरियादी महिला द्वारा एक हाथ से सोने की चेन को रुपये से टच किया। इसके बाद महिला अचेत हो गई। इस दौरान आरोपी महिला के गले मे पहनी सोने की चैन व दोनो कान मे पहने सोने के टाप्स जिसमे सोने के सर लगेहुए थे लेकर फरार हो गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना मानकचौक पर धारा 420, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही : -
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा संपत्ती संबंधी अपराध करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। थाना माणकचौक का बुजुर्ग महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर सोने की रकम लेकर रफू चक्कर होने वाला संदिग्ध की पहचान हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए तथा घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरा चैक किये एवम सायबर सेल की मदद से उक्त व्यक्ति का पतारसी के प्रयास किए गए। तकनिकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवम सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करार अली पिता हुजूर अली निवासी भुसावाल महाराष्ट्र का होने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत की गई। टीम द्वारा करार अली को आज दिनांक 04.01.23 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने जुलाई माह में कोठारी वास में एक अन्य महिला के साथ इसी प्रकार की वारदात करके उक्त महिला की सोने की रकम लेकर फरार होने की बात भी स्वीकार की है। थाने पर आरोपी से पुछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आऱोपी-
1
. करार अली पिता हुजूर अली जाफरी उम्र 33 साल नि. न्यू ईदगाह कालोनी भुसावाल महाराष्ट्र
सरहानीय भूमिकाः-
निरीक्षक प्रिति कटारे, स.उ.नि. शिवनाथसिहं राठौर, कार्य. प्र. आर. 416 दिलीप सिह रावत, कार्य. प्र.आर. 781 नरेन्द्र सिंह चावड़ा, आर.875 रणवीर सिंह, आर. 795 संदिप सिंह भदौरिया थाना माणकचौक रतलाम एवं सायबर शाखा के प्रभारी उ.नि. अमित शर्मा, आर.1098 मयंक व्यास, प्रआर 725 मनमोहन शर्मा, प्रआर 385 लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर. विपुल भावसार का सराहनीय योगदान रहा।
: 24 घण्टे के भीतर हत्या के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, Jan 1, 2024
घटना का विवरण: -
दिनांकः- 30.12.2023 को फरियादी हिम्मतसिंह चौहान पिता भौपालसिंह जाति राजपुत उम्र 40 साल निवासी शेरपुर थाना पिपलौदा द्वारा अपने भतीजे धारासिंह पिता जुझारसिंह राजपुत उम्र 26 साल निवासी शेरपुर का आरोपीयो द्वारा बलपुर्वक घर मे से निकालकर अपहरण कर ले जाने व बरबरता पुर्वक लाठी एवं डण्डो से मारपीट कर मरणासन्न स्थिति मे घर के बाहर छोड़ जाने एवं मारपीट मे आई चोट के कारण धारासिंह की मृत्यु जाने संबंधी रिपोर्ट पर से थाना पिपलौदा पर आरोपीयो 1. भोपालसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर 2. युवराजसिंह पिता भोपालसिंह राठौर, 3. राहुलसिंह पिता भोपालसिंह राठौर,4. कमलसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर 5. कान्हा उर्फ दुर्गानारायण पिता कमलसिंह निवासीयान शेरपुर थाना पिपलौदा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 491/2023 धारा 302, 365, 459, 460,147 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही: -
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढा ( भा.पु.से.) द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जो निर्देशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. जावरा श्री शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के भीतर हत्या के 05 आऱोपीयो को मय वाहन व लाठी डण्डो के गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों से घटना स्थल की तस्दीक ग्राम शेरपुर ले जाकर कराई गई। कल सभी आरोपीयो को माननीय न्यायालय जावरा के समक्ष पेश किया जावेगा।
जप्तशुदा मश्रुकाः-
एक कार , 05 लाठी डण्डे एवं एक एन्ड्रायड मोबाईल कुल किमती करीबन 8,10,500 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी –
भोपालसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर निवासी ग्राम शेरपुर
युवराजसिंह पिता भोपालसिंह राठौर निवासी ग्राम शेरपुर
राहुलसिंह पिता भोपालसिंह राठौर निवासी ग्राम शेरपुर ( पुर्व एक अपराध पंजीबद्ध)
कमलसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर निवासी ग्राम शेरपुर
कान्हा उर्फ दुर्गानारायण पिता कमलसिंह निवासी ग्राम शेरपुर
फरार आरोपी
दिपक पिता घनश्यामसिंह पंवार निवासी शेरपुर
छवि उर्फ युवराजसिंह निवासी गोंदीशंकर थाना रिंगनोद
सराहनीय भूमिकाः-
एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान अअपु जावरा, निरी. विक्रमसिंह चौहान, उनि लोकेन्द्रसिंह डावर, उनि कुलदीप देथलिया, उनि कचरुलाल दायमा, सउनि मोहनलाल गुजराती, प्रधान आरक्षक घनश्याम नागर, , सुरेन्द्र यादव , नीरज त्यागी, सुरेन्द्रसिंह कछावा, दिनेश राठौर, आऱक्षक अनिल पाटीदार, चेनराम पाटीदार, राकेश पाटीदार, आशीष शर्मा, दिनेश भार्गो, कमलेश बुनकर, पवन जाट, हरिओम देवड़ा, राजेश पटेल, विष्णुसिंह परिहार, सादिक मंसुरी, होकमसिह देवड़ा, चालक महेन्द्र धाकड़ , इमरान खान सेनिक रायसिंह देवड़ा, मोहनलाल, जितेन्द्र, कैलाश, अशोक एवं सायबर सेल रतलाम से प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर. विपुल , मयंक व्यास, राहुल पाटीदार की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।