: खबर का असर : ईसरथुनी में निकली थी तलवार, आर्म्स एक्ट के इजाफे के साथ हुई गिरफ्तारी : Video 📸
Thu, Mar 21, 2024
दिनांक 12.03.2024 को ग्राम ईसरथुनी में धाकड़ धर्मशाला के पास प्लाट की नपती चल रही थी जहां आवेदक दिलीप नागर व अनावेदक केवरलाल पिता मोतीलाल धाकड व चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दु पिता केवरलाल के मध्य प्लाट का विवाद पुर्व से चला आ रहा था। विवादित प्लॉट को नपती के दौरान प्लाट से थोड़ी दुरी पर आवेदक दिलीप व अनावेदक केवरलाल पिता मोतीलाल धाकड व चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दु पिता केवरलाल के मध्य विवाद होने से आवेदक दिलीप को किसी बोथरी वस्तु से सिर के पीछे चोट लग गयी थी ।
मौके पर पुलिस अधिकारी , राजस्व अधिकारी व गांव के लोग भी उपस्थित थे। थोड़ी देर बाद अनावेदक चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दु द्वारा अपने घर से तलवार लाकर लहराई जा रही थी। थाना क्षेत्र में विवाद से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर फरियादी दिलीप नागर पिता जगन्नाथ नागर जाति धाकड उम्र 30 साल निवासी थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 165/2024 धारा 294,323,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा घटना स्थल एवम वायरल वीडियो के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान आज दिनांक 20.03.2024 को आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दु पिता केवरलाल धाकड़ उम्र 21 साल निवासी इशरथुनी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लहराई गयी तलवार उसके घर से धारदार तलवार को जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
https://youtu.be/a4EHhWNTbSQ?si=fzwkK4BUELaRXeF9
: पुलिस गिरफ्त में मोटर सायकल चोर गैंग, 3 मोटर साईकिले भी बरामद
Mon, Mar 18, 2024
जिले में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल लोढा के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव कुमार वारंगे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ दिनेश भोजक द्वारा एक टीम का गठन कर अलग अलग क्षैत्रो मे पतारसी हेतु अभियान चलाया गया।
टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरे की फुटेज देखते फुटेज के आधार एवं मुखबीर सूचना के आधार पर जिला धार व जिला उज्जैन के आरोपियो 1.गुरदीप उर्फ लक्की चिकलीकर 2.कृष्णा उर्फ कृष्णपालसिंह, 3. लालचन्द्र उर्फ लाला, 4.भोला उर्फ शिवराज, 5. युवराज से एक पल्सर व दो रायल इनफिल्ड बुलेट सहित कुल 03 मोटर साईकिले जप्त की गई। थाना स्टेशन रोड रतलाम के अपराध क्रमांक 197/2024 धारा 379 भा.द.वि. अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 379 भा.द.वि अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 379 भा.द.वि में चोरी गया माल मश्रुका जप्त किया गया।
तरीका ए वारदात :-
आरोपी चाबी साथ लेकर आता था तथा लावारिस रखी मोटर साईकिल में जिसमें चाबी लग जाती थी उसे चोरी कर ले जाता था ।
जप्त मोटर सायकलो की सूची
MP43DY3781 पल्सर बाइक
MP43EA1409 रॉयल इनफील्ड बुलेट
MP20NM6784 रॉयल इनफील्ड बुलेट
सराहनीय भूमिका --
निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उनि. प्रेमसिंह हटिला, सउनि लोकेन्द्रसिंह बैस, सउनि.लक्ष्मणसिंह दायमा,आर.15 अभिषेक पाठक, आर.812 लोकेन्द्र सोनी, आर.744 हेमराज डामोर आर.264 देवीसिंह मोर्य, सीसीटीवी शाखा से उनि राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी), आर पारस चावला, आर लाखन धबाई, आर. मयंक व्यास (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
: पूर्व महापौर जयंतीलाल पोपी के भाई के घर हुई चोरी का पर्दाफाश
Sat, Mar 9, 2024
दिनांक- 01/03/2024 दरमियांन रात्रि मैं मेहता जी का वास स्थित सुने मकान में खिड़की की ग्रिल काट कर पारदी गिरोह के चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था और सोने चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी की थी अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपीयों की तलाश व चोरी गये सामान की तलाश करते सीसीटीवी केमरों को देखा गया जिसमें पारदी चोर गिरोह तीन चोर सीसीटीवी केमरे के फुटेज मे दिखाई दिये । आज दिनांक 08.02.2024 को फुटेज के आधार पर व मुखबीर सूचना एवं सीसीटीवी केमरे चेक करते समय आरोपी रूकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम एवं देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम का होना पाया जो चोरी का मशरूका बेचने की फिराक में जाते हुए मूवी सूचना पर गिरफ्तार किए गए आरोपी से चोरी का मसरूका चांदी के जेवर चांदी बिछिया जप्त किया गया आरोपी से अन्य साथियों बाला पिता बादाम पारदी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता -
रुकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम
देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल
निवासी बजरंग नगर रतलाम ।
फरार आरोपी
: बाला पिता बादाम पारदी निवासी बजरंग नगर रतलाम
सराहनीय भुमिका-
उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा 139 राजेश परिहार आरक्षक 902 अभिषेक जोशी आरक्षक 374 हर्षल शर्मा आरक्षक विशाल सेन आरक्षक थाना स्टेशन रोड रतलाम की सराहनीय भुमिका उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सउनि. प्रदीप शर्मा आर. 374 हर्षल शर्मा, आर. 139 राजेश परिहार, आर. 902 विशाल सेन, आर. 213 नंदकिशोर, आर. 15 अभिषेक पाठक