: होटल अशोक में हुई हत्या : होटल संचालक को किया गिरफ्तार
Fri, May 31, 2024
रतलाम पुलिस द्वारा होटल अशोक में हुई हत्या के मामले में होटल संचालक को हत्या की जानकारी छुपाने पर किया गिरफ्तार
दिनांक 23.05.2024 को सुचनाकर्ता एम्बुलेंस चालक निलेश पिता गुलाबसिंह ने सुचना दी थी कि दिनांक को 23.05.2024 को 02.15 बजे रात्रि में आनंद नाम के व्यक्ति को डेड बॉडी के लिये एम्बुलेंस की आवश्यकता है जिसकी पत्नी गीताबाई की मृत्यु हो गई थी। जो मृतिका गीताबाई की बॉडी को यहाँ वहाँ घुमाता रहा और सालाखोड़ी के पास मृतिका की डेड बॉडी को एम्बुलेंस में ही छोड़कर भाग गया था। उक्त सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में मर्ग क्रं.- 36/24 धारा-174 जा.फौ. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के नेतृत्व में घटना की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान मृतिका का पति आनंद भाटी अपनी पत्नी मृतिका के साथ स्टेशन रोड़ के अशोका होटल में रुका था जहा मृतिका गीताबाई और उसके पति आनंद का झगड़ा हो गया था जिसके परिणाम स्वरुप मृतिका को सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गई थी। घटनास्थल होटल अशोक दिलबहार चौराह रतलाम का होने से थाना स्टेशन रोड़ पर अपराध क्रं.-737/24 धारा-302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी आनंद पिता कैलाश भाटी जाति वाल्मिकी निवासी पाल्याकला थाना नागदा मंडी जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया जा चुका है।
होटल अशोक के संचालक हरीश पिता नेहचलदास पाहुजा जाति सिंधी उम्र 60 वर्ष निवासी 09, शास्त्री नगर रतलाम द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को न देने पर एवं साक्ष्य का विलोपन जैसे –घटना के बाद बिस्तर की चादर पूरी तरह खून से सनी हुई थी जिसे होटल संचालक द्वारा धोकर छत पर सुखा दी गई एवम होटल में अनियमितता पाए जाने, होटल में नगर पालिका निगम रतलाम में लायसेंस का नवीनीकरण होना नही पाया गया। जो कि आरोपी होटल संचालक की अपराध में भूमिका को दर्शाता है। होटल संचालक का कृत्य धारा-201 भादिव का अपराध होना पाया गया इसलिए आरोपी हरीश को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जिला जेल रतलाम में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
आरोपी हरीश पिता नेहचलदास पाहुजा जाति सिंधी उम्र 60 वर्ष निवासी 09, शास्त्री नगर रतलाम।
सराहनीय भूमिका–
उपनिरीक्षक शरीफ खान इंचार्ज थाना प्रभारी स्टेशन रोड़, उनि. आनंद बागवान, प्र.आर. महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर.अजय शर्मा, आर. गोखले की सराहनीय भूमिका रही ।
: रतलाम जिले में निर्वाचन अवधि में 27 लाख 70 हजार रुपए की अवैध मदिरा एवं महुआ लहान किया गया जब्त
Wed, May 15, 2024
रतलाम
14
मई
2024/
कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त, डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में जिला रतलाम में निर्वाचन अवधि में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के तहत् 16 मार्च 2024 से 10 मई, 2024 तक कुल 316 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिसमें 986.96 बल्क लीटर देशी मदिरा, 885.00 लीटर विदेशी मदिरा, 960.00 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 17640 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया जिसकी अनुमानित मूल्य 27 लाख 70 हजार 129 रुपये है। साथ ही पांच दो पहिया वाहन जप्त किये गये है जिनका अनुमानित मूल्य 2 लाख 95 हजार रुपये है। अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा उपलंभन कार्य सतत जारी है।
: रिश्ते हुए तार-तार : रावटी थाना अंतर्गत हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Thu, May 9, 2024
दिनांक 29.04.2024 की रात्री करीबन 12.30 बजे थाना रावटी पर सूचना मिली की ग्राम हरथल निवासी छोटु पिता लालु गरवाल की उसके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना रावटी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना पर थाना रावटी पर मर्ग क्रमांक 35/2024 धारा 174 जा.फौ. व अपराध क्रं. 228/24 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवम एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावटी जयप्रकाश चौहान के नेतृत्व में थाना रावटी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
मृतक की पत्नी व भाई ने मिलकर दिया था हत्या को अंजाम
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फोंरेसिक टीम द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित होकर फोरेंसिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल से महत्वपुर्ण साक्ष्य एकत्रित किये। मृतक के परिजनों एवम ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आए की घटना के दिन मृतक अपनी पत्नी रेखा गरवाल व दो बच्चो के साथ घर पर सो रहा था। घर के पास ही मृतक का छोटा भाई सोहन गरवाल भी सो रहा था। मृतक की पत्नी घटना के समय मृतक के पास ही सो रही थी परंतु हत्या करने वालो के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मना करने पर संदेह के घेरे में आई। मृतक की पत्नी रेखा गरवाल एवम मृतक के भाई सोहन गरवाल से विस्तृत पूछताछ की गई।
विस्तृत पूछताछ एवम तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आए की मृतक की पत्नी का मृतक के एक और भाई राहुल गरवाल से प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे मे मृतक छोटु गरवाल को पता चलने पर मृतक छोटु गरवाल द्वारा अपने भाई और पत्नि से विवाद किया गया था। विवाद होने के उपरांत रेखा गरवाल व भाई राहुल गरवाल दोनो के द्वारा छोटु गरवाल को जान से मारने की योजना बनाई गई।
दिनांक 29.04.2024 को आरोपी राहुल गरवाल द्वारा छोटु गरवाल के सो जाने पर योजनानुसार रेखा गरवाल के कहने पर आरोपी राहुल गरवाल ने कुल्हाडी से छोटु गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी राहुल गरवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी राहुल द्वारा अपनी भाभी रेखा गरवाल के साथ मिलकर अपने भाई छोटू गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों राहुल गरवाल एवम रेखा गरवाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
: 1/ राहुल पिता लालु गरवाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम अमरकुडी हाल.मु. रावटी थाना रावटी जिला रतलाम
2/ रेखा पति छोटु गरवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम हरथल थाना रावटी जिला रतलाम
जब्त सामग्री–
हत्या के प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े
सराहनीय भूमिकाः–
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक जय प्रकाश चौहान थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी सैलाना, उनि रामसिंह खपेड, उनि निशा चौबे, प्र.आर जगदीश डाबे, प्र.आर बद्रीलाल चौधरी, आर महेश मईडा, आर राहुल मेडा, आर निलेश कटारा, आर राहुल चौहान, आर. अनिल अमलियार, आर राजेश बक्षी, आर बहादुर डांगी, आर मुकेश मेघवाल, आर भरत अलावा, आर विजय मोहनिया, म.आर. नेहा कुशवाह, म.आर. श्वेता नागर, म.आर. रुकमणी , म.आर. योगिता आदि एवं सायबर सेल रतलाम से उनि अमित शर्मा, प्र आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, आर मयंक व्यास, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार आर तुषार का सराहनीय योगदान रहा।