: थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने मंदिर से चोरी सोने-चांदी के जेवर किए बरामद
Thu, Aug 1, 2024
घटनाक्रम-
थाना दीनदयाल नगर रतलाम मे दिनांक 20.07.2024 को फरियादिया वर्षा पिता राजेन्द्र कुमार सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी मोतीनगर रतलाम के द्वारा उसके माता जी के मंदिर मोतीनगर से सोने चादी की रकमे किमती लगभग 80,000/- रूपये व 7000 रूपये नगदी चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । जिस पर अपराध क्र. 533/24 धारा 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा उनके निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर रतलाम थाना प्रभारी रविन्द्र दण्डोतिया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर रतलाम की टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे। विवेचना के दौरान विधि विरुध्द दो बालक व अन्य आरोपी गोरव जटिया, गणेश उर्फ अक्कू, लोकेन्द्र उर्फ बोका एंव घनश्याम नायक को गिरफ्तार कर माल मश्रुका सोने चादी की रकमे किमती लगभग 80,000/- रूपये बरामद किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी
1.गोरव पिता रामेश्वर जटिया उम्र 24 साल नि. मोतीनगर रतलाम
2.गणेश अक्कु पिता बाबुलाल मईडा उम्र 19 साल नि. मोतीनगर रतलाम
3.लोकेन्द्र उर्फ बोका पिता गोपाल मुनिया उम्र 21 वर्ष नि. मोतीनगर रतलाम
4.घनश्याम पिता मोहनलाल नायक उम्र 22 साल नि. मोतीनगर रतलाम
5. दो विधि विरुध्द बालक
जप्त मश्रूका
: 2 सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, 02 चांदी की बिछिया कुल कीमती करीबन 80 हजार रुपये
सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया, कार्य. दिनेश कुमार मावी, प्र.आर. 159 शमशुदीन, आर.478 संदीप कुमावत, आर. 702 जितेन्द्र सक्तावत, आर 788 दीपक, आर. 1132 पवन जाट, आर. 1009 सुनिल, आर.621 धीरज, आर.370 रवि शर्मा आर 651 रावजी गणावा, आर 697 प्रकाश गरवाल, आर 1168 नरेन्द्र मुनिया, आऱ.1068 राजूलाल गरवाल थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।
: कोर्ट परिसर के बाहर चाकू लेकर घूमते 3 युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, Jul 10, 2024
थाना स्टेशन रोड पर उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह राठौड को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि न्यायालय परिसर के आसपास पुरानी हत्या की रंजिश के चलते नीलेश कसेरा नाम का व्यक्ति उसकी स्कुटी मे खटकेदार चाकु रखकर घुम रहा है जिसे समय पर गिरफ्तार नही किया गया तो अवश्य ही कोई घटना घटित कर देगा। सूचना से थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम दिनेश कुमार भोजकर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराकर उनि राठौड के हमराह प्र.आर.779 महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर.334 मनीष यादव, प्र.आर.577 मनोज पांडे, आर.564 धीरेन्द्र गोखले को सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया।
उप निरीक्षक राठौड द्वारा हमराह बल के साथ मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को रोक कर नाम पता पुछते उसने अपना नाम नीलेश पिता स्व. ईश्वरलाल कसेरा उम्र 34 वर्ष निवासी डीडीनगर रतलाम का होना बताया जिसकी स्कुटी MP43EE1339 को उसके द्वारा खुलवाकर चैक करते उसके अंदर रखा एक खटकेदार चाकु निकलवाया उससे चाकु रखने के लायसेंस के बारे मे पुछते नही होना बताया ।
पुछताछ करने पर बताया आज कोर्ट में मेरे पिताजी की हत्या के मामले में सुनवाई थी जिसमे मेरे पिताजी के हत्यारों की पेशी थी। इसलिए अपने भाई हर्षित कसेरा एवं यश कसेरा के साथ वह खटकेदार चाकु लेकर घुम रहा था। वह उसके पिता की हत्या को लेकर आक्रोशित था। आरोपीयो का अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर निलेश कसेरा को गिरफ्तार किया गया। तथा थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 917/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
नाम आरोपी
:
निलेश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 34 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम
हर्षित पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 29 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम
यश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 26 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम
विशेष भूमिका –
प्र आर हिम्मत सिंह थाना सरवन, प्र आर. योगेन्द्र सिंह जादोंन डीएसबी
सराहनीय भूमिका --
निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि इन्द्रपालसिंह राठौड, सउनि शिव नाम देव डीएसबी, प्र.आर.779 महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर.334 मनीष यादव, प्र.आर.577 मनोज पांडे, प्र आर जितेंद्र जायसवाल डीएसबी, आर विजय डीएसबी आर. 564 धिरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही ।
: CCTV की मदद से रास्ते में गिरे 90,000 ₹ किसान को वापस दिलाए
Tue, Jul 9, 2024
दिनांक 28/6/24 को किसान सूरज पाटीदार द्वारा अनाज मंडी में प्याज बेच कर कीमत 90000 रुपए प्राप्त कर के ट्रैक्टर से घर के लिए जाते वक्त महू रोड बस स्टैंड के सामने पैसे गिर गए थे। जिस पर उक्त किसान द्वारा थाने पहुंच कर आवेदन दिया । थाना स्टेशन रोड से पुलिस आरक्षक और फरियादी के साथ सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर फुटेज देखे गए। जिस पर फुटेज में पैसे गिरते दिखाई दिए। जिस व्यक्ति द्वारा पैसे उठाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त व्यक्ति की पहचान कर थाने लाया गया व पैसे ले कर फरियादी को लौटाए गए।
सराहनीय भूमिका
: सीसीटीवी कंट्रोल से उ नि रेडियो राजा तिवारी, आरक्षक 607 देवेंद्र डोडिया, थाना स्टेशन रोड से आरक्षक लोकेंद्र सोनी आरक्षक हेमराज मीणा की सराहनीय भूमिका रही।