Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: चढ़ते सोने ने उड़ाई व्यापारियों की नींद, नियत में आने लगी खोट, सोना व चांदी के जेवर लेकर हुआ फरार : Video

admin

Wed, Oct 9, 2024

रतलाम शहर के सराफा बाजार से बड़ी खबर सामने आरही है। माणक चौक थाना अंतर्गत चांदनी चौक के नजदीक बोहरा बाखल के पास स्थित भाविक ज्वैलर्स का संचालक जीवन पिता राधेश्याम सोनी अन्य सराफा व्यवसायियों का करीब 4 किलो सोना वह चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है। उसने ये आभूषण बेचने के लिए लिए थे लेकिन वह मंगलवार दोपहर बाद से लापता है। व्यवसायियों ने बताया कि जीवन सोनी मंगलवार दोपहर को दो से ढाई बजे के दौरान शहर में देखा गया था लेकिन उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। व्यवसायियों को शंका तब हुई जब शाम को साढ़े छह बजे के करीब एक सराफा व्यवसायी ने जीवन से संपर्क करने का प्रयास किया। लगातार मोबाइल बंद मिलने पर उसकी तलाश शुरू की और नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की व्यवसायियों की शिकायत पर सीएसपी अभिनव वारंगे और माणक चौक थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

घटना की पुष्टि करते हुए सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया की अभी तक की जांच में आरोपी जीवन सोनी की एक्टिवा महू-नीमच फोरलेन पर चौपाल सागर के पास खड़ी मिली है जबकि उसके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन घर पर मिली है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि लापता व्यापारी आरोपी अपना एक्टिवा स्कूटर चौपाल सागर पर खडी करके गायब हुआ है। आरोपी का स्कूटर बरामद कर लिया गया है जबकि उसके मोबाइल की लोकेशन उसके घर की मिली है। आरोपी के घर पर ताला लगा है। जीवन के बारे में उसकी दुकान में काम करने वाले मुनीम को भी जानकारी नहीं है।

व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज

सराफा व्यापारियों ने व्यापारी जीवन के सोना लेकर गायब होने की शिकायत रात 12 बजे माणक चौक थाने पर की है। 7 व्यापारियों का 4 किलो सोना लेकर व्यापारी गायब हुआ है। पुलिस ने एपी ज्वेलर्स के संचालक शशांक पिता अनिल पुरोहित की शिकायत पर व्यापारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2) प्रकरण दर्ज किया है। शशांक की दुकान से व्यापारी 700 ग्राम वजनी 21 चैन लेकर गया हुआ है। इसी तरह सराफा बाजार के कुछ और व्यापारी से भी जीवन ग्राहकों को दिखाने के नाम पर स्वर्ण आभूषण लाया था और बाद में वह लेकर चंपत हो गया।

https://youtu.be/run5U-A4y_A?si=laY4KlHKmKuE54e5

इन व्यापारियों से सोना लेकर हुआ गायब

  • एपी ज्वेलर्स
  • नक्षत्र अर्नामेंटस
  • छाजेड मार्केट के संचालक अंशु पामेचा
  • मारुती नंदन ज्वेलर्स के संचालक सुनील पोरवाल
  • न्यु मारुती नन्दन ज्वेलर्स के संचालक मयंक पोरवाल
  • राधे ज्वेलर्स के संचालक कान्हा राठौड़
  • के.डी. ज्वेलर्स के संचालक गोविन्द अग्रवाल
  • सर्राफ सौभाग्यमल बशंतीलाल

एसोसिएशन का सदस्य नहीं

बड़े व्यापारियों के सोने के जेवर लेकर गायब हुआ जीवन सोनी सराफा एसोसिएशन का सदस्य नहीं था। जीवन सोने के जेवर ग्राहकों को दिखाने के लिए लाया और वापस नहीं किए। फिर फरार हो गया। झमक भरगट, अध्यक्ष- सराफा एसो. रतलाम

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें