: आबकारी विभाग द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Sat, Jun 8, 2024
रतलाम
07
जून
2024/आबकारी विभाग में वृत्त परगना प्रभारी वंदना अग्रवाल द्वारा प्रकरण क्रमांक 606/19 के फरार आरोपी संदीप पाटीदार पिता परमानंद पाटीदार को धारा 34, (2) में 7 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अशोक दवे, आबकारी आरक्षक श्री संतोष नेका, भावना खोड़े, श्री वरुण तथा नगर सैनिक श्री चेतराम की सराहनीय भूमिका रही।
: माणकचौक पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के सभी 5 अपराधियो को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
Mon, Jun 3, 2024
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनाँक 29.05.24 को थाना माणकचौक क्षैत्र अंतगर्त सिलावटो का वास हरीजन बस्ती मे पुरानी रंजीश को लेकर मोहल्ले के ही पाँच युवको ने मिलकर मृत्तक प्रवीण उर्फ पप्पू पिता संजय रानवे जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी- शनि मंदिर के पास हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम की चाकु मारकर हत्या कर पाँचो युवक फरार हो गये थे । थाना माणकचोक पर पाँचो युवको के विरुद्ध मृतक के भाई कि रिपोर्ट पर से अप.क्र. 291/24 धारा 302,147,148 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पुलिस कार्यवाही –
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन मे एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में फरार आरोपीयो की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आरोपीगणो की धरपकड़ के लगातार प्रयास किया जाकर आज दिनाँक 31.05.24 को गठीत टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर गाँव ईसरथुनी झरने के पास जंगल से सभी आरोपीगण – 1.विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 2.आशु उर्फ अरव पिता आनन्द चावरे निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम, 3.आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 4.अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम 5. एक विधि विरुद्ध बालक को दबीश देकर गिरफ्तार किया। आरोपीगण से घटना के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी :-
1.
विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम,
2.
आशु उर्फ अरव पिता आनन्द चावरे निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम
3.
आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम
4.
अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम
5.
विधिविरुद्ध बालक :- 01
जप्तशुदा मश्रुका :-
घटना मे प्रयुक्त चाकू, खुन आलुदा कपड़े
सराहनीय भूमिका –
निरीक्षक रणजीत सिंगार थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, उनि प्रवीण वास्कले, उनि दीपक डामोर, उनि अंगदप्रतापसिह, सउनि शिवनाथसिह राठौर, सउनि बसील गणावा, सउनि छोटेलाल यादव, प्रआर 373 नारायणसिह जादोन, प्रआर 665 सुधीरसिह राठौर ,कार्य.प्रआर 416 दिलीपसिह रावत, काप्रआर रमेश चोहान ,प्रआर अमीचन्द, प्रआर रामलाल मईड़ा, काप्रआर विकास बोरासी, प्रआर 247 अमित त्यागी, आर,875 रणवीर सिंह भदोरिया,आर 532 संजय सोनावा ,आर 110 अशरफ खान ,आर अविनाश मिश्रा, आर संजय राठौर, आर चन्द्रशेखर, आर विरेन्द्र बारोड़ ,आर चंदर मार्को, आर हरीओम ,आर प्रवीण, आर मुकेश मआर मेघा राणा, मआर झन्ना गामड़, मआर हेमलता, मआर वर्षा आर सोनु राठौर थाना माणकचौक रतलाम एवं उनि अमित शर्मा सायबर प्रभारी आर0विपुल भावसार,आर0 मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, सायबर सैल रतलाम ।
: हत्याकांड के आरोपीयो को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार
Fri, May 31, 2024
घटनाक्रम -
दिनांक 29.05.2024 को थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम कंसेर निवासी मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल के साथ ग्राम कंसेर निवासी ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी, एवम दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा मारपीट की गई थी। ईश्वर दास बैरागी को यह शंका थी की एक दिन पूर्व उसकी बहन को भागने में ग्राम के बंटी पिता मांगीलाल जाट, एवम मांगीलाल पिता मेघाजी जाट का हाथ है। इसी रंजिश के कारण ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी, एवम दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल निवासी कंसेर के साथ चाकु, हॉकी व लात घुसो से मारपीट की गई। मांगीलाल जाट को गंभीर चोटे आने के कारण सीएच जावरा में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल मांगीलाल जाट को सीएच जावरा से मेडिकल कालेज रतलाम रेफर किया गया। फरियादी मोहन पिता मांगीलाल जाट की रिपोर्ट से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक- 85/29.05.2024 धारा 307,341,294, 506,34 भादवि का पंजीबध्द किया गया था। घायल मांगीलाल जाट की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज, रतलाम में मृत्यु हो जाने से मर्ग कायम कर उक्त अपराध में धारा 302 भादवि का इजाफा कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाका के मार्गदर्शन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना कालुखेड़ा एवम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियो की शीघ्र पतारसी करते हुवे घटना के 24 घन्टे के अन्दर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण-
1.
दशरथ दास पिता जानकीदास बैरागी उम्र 34 साल निवासी भाटखेड़ी जिला रतलाम म.प्र.,
2.
दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायण दास बैरागी उम्र 24 साल निवासी कंसेर जिला रतलाम म.प्र.,
3.
ईश्वरदास उर्फ राजु पिता विष्णुदास बैरागी उम्र 33 साल निवासी कंसेर जिला रतलाम म.प्र.
सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक संतोष चौरसिया, सउनि.मो.युनुस खान, सउनि.गलसिंह भवेल, प्र.आर.237 विजय मीणा, आर.1175 रोहित दसोरिया,आर.337 सावरिया पाटीदार, आर.994 अनिल रावत, आर.996 श्याम पंडया, आर.65 कमलेश बुनकर, आर.1030 नरेन्द्र डाभी, म.आर.481 माधुरी, सायबर सेल आर.218 विपुल भावसार, आर.1153 राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही ।