: थाना माणकचौक द्वारा 12 घण्टो के अन्दर चोरी की वारदात का खुलासा
Thu, Jun 13, 2024
जिले में हो रही नकबजनी की घटनाओं को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा संपत्ती संबंधी अपराध करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था । अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी रणजीत सिगार के नेतृत्व में विगत रात्री हुई नकबजनी की घटना को ट्रेस करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 12.06.24 को फरियादिया मुकर्रम पति शेर खां मेव निवासी लक्ष्मी नगर रतलाम ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुवे बताया कि वह दिनांक 11-12.06.24 की रात्री मे पति शेर खांन केंसर की बिमारी से पिड़ित होने से अस्पताल मे भर्ती थे इसलिये वह घर पर ताला लगा कर अस्पताल चली गयी थी । उसी दौरान उसके सुने मकान मे कोई अज्ञात बदमाश 4,35,000/- रुपये नगदी एवं सोने की एक अंगुठी तथा चांदी के छोटे छोटे जेवर किमती करिबन 90,000/- रुपये कुल मश्रूका 5,25,000/- रुपये घर एवं गोदरजे का ताला तोड़ कर चुरा ले गया था । जिस पर से थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 323/24 धारा 457,380 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व मे उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुवे रात्री गश्त एवं चैकिंग के दौरान नकबजनी की घटना को महज 12 घंण्टो के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे चोरी गया पुरा मश्रूका बरामद किया गया है ।
तरीका –ए-वारदात :-
आरोपी सोहेल जो की फरियादीया के मकान मे किराये से रहता था तथा आरोपी द्वारा ही पुलिस को एवं फरियादीया को बरगलाने के उद्देश्य से घटना के बारे मे बताया था कि मुकर्रम चाची के घर का ताला कोई तोड़ कर चोरी कर गया है , ताकी वह संदेह के घेरे मे ना आये । आरोपी द्वारा सुने मकान का ताला तोड़ कर घर के अन्दर रखा नगदी एवं सोने चांदी की रकमे चुरा ली गयी और फरियादी को अगली सुबह खबर दी कि आपके मकान के दरवाजे का ताला टुटा हुआ है ।
गिरफ्तार आरोपी :-
सोहेल पिता इफ्तेखार पठान उम्र 27 साल नि.मोलाना आजाद नगर रतलाम हाल निवास लक्ष्मी नगर रतलाम।
जप्त मश्रूकाः-
04 लाख 35 हजार रुपये नगदी, एक सोने की अंगुठी, चांदी के पायजेब दो जोड़, एक चांदी हार, एक जोड़ी चांदी के कंगन किमती करिबन 90,000/- रुपये । कुल मश्रूका किमती 05 लाख 25 हजार रुपये ।
सराहनीय भूमिका --
निरीक्षक रणजीत सिंगार , सउनि.बसील गणावा , प्रआर.373 नारायणसिंह जादौन , प्रआर.416 दिलीप सिंह रावत , प्रआर.813 अमिचंद सिगारे , आर.875 रणवीर सिंह , आर.319 गोविन्द गेहलोत , आर.59 विरेन्द्र बारोड , आर.228 संदीप शर्मा , आर.110 अशरफ खांन
नोटः-सराहनिय कार्य करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा ।
: आबकारी विभाग द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Sat, Jun 8, 2024
रतलाम
07
जून
2024/आबकारी विभाग में वृत्त परगना प्रभारी वंदना अग्रवाल द्वारा प्रकरण क्रमांक 606/19 के फरार आरोपी संदीप पाटीदार पिता परमानंद पाटीदार को धारा 34, (2) में 7 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अशोक दवे, आबकारी आरक्षक श्री संतोष नेका, भावना खोड़े, श्री वरुण तथा नगर सैनिक श्री चेतराम की सराहनीय भूमिका रही।
: माणकचौक पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के सभी 5 अपराधियो को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
Mon, Jun 3, 2024
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनाँक 29.05.24 को थाना माणकचौक क्षैत्र अंतगर्त सिलावटो का वास हरीजन बस्ती मे पुरानी रंजीश को लेकर मोहल्ले के ही पाँच युवको ने मिलकर मृत्तक प्रवीण उर्फ पप्पू पिता संजय रानवे जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी- शनि मंदिर के पास हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम की चाकु मारकर हत्या कर पाँचो युवक फरार हो गये थे । थाना माणकचोक पर पाँचो युवको के विरुद्ध मृतक के भाई कि रिपोर्ट पर से अप.क्र. 291/24 धारा 302,147,148 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पुलिस कार्यवाही –
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन मे एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में फरार आरोपीयो की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आरोपीगणो की धरपकड़ के लगातार प्रयास किया जाकर आज दिनाँक 31.05.24 को गठीत टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर गाँव ईसरथुनी झरने के पास जंगल से सभी आरोपीगण – 1.विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 2.आशु उर्फ अरव पिता आनन्द चावरे निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम, 3.आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम, 4.अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम 5. एक विधि विरुद्ध बालक को दबीश देकर गिरफ्तार किया। आरोपीगण से घटना के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी :-
1.
विकास उर्फ विक्या पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम,
2.
आशु उर्फ अरव पिता आनन्द चावरे निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम
3.
आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम
4.
अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी हरिजन बस्ती सिलावटो का वास रतलाम
5.
विधिविरुद्ध बालक :- 01
जप्तशुदा मश्रुका :-
घटना मे प्रयुक्त चाकू, खुन आलुदा कपड़े
सराहनीय भूमिका –
निरीक्षक रणजीत सिंगार थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, उनि प्रवीण वास्कले, उनि दीपक डामोर, उनि अंगदप्रतापसिह, सउनि शिवनाथसिह राठौर, सउनि बसील गणावा, सउनि छोटेलाल यादव, प्रआर 373 नारायणसिह जादोन, प्रआर 665 सुधीरसिह राठौर ,कार्य.प्रआर 416 दिलीपसिह रावत, काप्रआर रमेश चोहान ,प्रआर अमीचन्द, प्रआर रामलाल मईड़ा, काप्रआर विकास बोरासी, प्रआर 247 अमित त्यागी, आर,875 रणवीर सिंह भदोरिया,आर 532 संजय सोनावा ,आर 110 अशरफ खान ,आर अविनाश मिश्रा, आर संजय राठौर, आर चन्द्रशेखर, आर विरेन्द्र बारोड़ ,आर चंदर मार्को, आर हरीओम ,आर प्रवीण, आर मुकेश मआर मेघा राणा, मआर झन्ना गामड़, मआर हेमलता, मआर वर्षा आर सोनु राठौर थाना माणकचौक रतलाम एवं उनि अमित शर्मा सायबर प्रभारी आर0विपुल भावसार,आर0 मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, सायबर सैल रतलाम ।