: अवैध मादक पदार्थ का व्यापर करने वालो पर पुलिस की कार्यवाही
Mon, Nov 13, 2023
दिनांक 12.11.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की रॉयल एन्फ़िएल्ड मोटर साइकिल में आबकारी कंपाउंड में आने वाला है जो आबकारी कंपाउंड में MDMA ड्रग बेचता है, अपने पास जेब मे MD ड्रग छुपाकर रखता है । यदि तत्काल घेराबंदी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है । सुचना की तस्दीक कर पुलिस दल द्वारा दबिश देकर आरोपी मो० रिजवान खोखर पिता मो० अनीश खोखर उम्र 28 वर्ष निवासी कलाईगर रोड रतलाम की तलाशी लेते संदेही के पेंट की जेब से अवैध मादक पदार्थ MDMA 18 ग्राम विधिवत जप्त किया गया एवं थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 857/23 धारा :- 8/22 NDPS एक्ट आरोपी रिजवान खोखर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l
आरोपी का पूर्ण ब्योराः-
मो० रिजवान खोखर पिता मो० अनीश खोखर उम्र 28 वर्ष निवासी कलाईगर रोड रतलाम
जप्त सामग्री-
आरोपी के कब्जे से कुल 18 ग्राम MDMA ड्रग एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000/- रु है l
सराहनीय भूमिकाः
-
थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव, प्र० आर० हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोहर सिंह, आर० गोपाल
: पुलिस ने 5 वर्ष से फरार मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कम्पनी के ईनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, Nov 11, 2023
घटना का विवरण
:
वर्ष 2018 मे आरोपी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ, नि.238 ई ब्लॉक, बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन व अन्य के विरुद्ध आवेदक तुषार परदीश पिता रमेश परदेशी नि.मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कम्पनी कसारा बाजार रतलाम ने एक शिकायती आवेदन दिया था कि आरोपी मुथुट फाईनेन्स लिमिटेड कसारा बाजार रतलाम मे पदस्थ होकर ग्राहको के लोन के रुपये जमा नही करने तथा फर्जी खाते ग्राहको के नाम से खोलकर लोन के रुपये निकालना एवं ग्राहको के बिना जानकारी के लोन राशि बढ़ाने, दस्तावेजो की कुटरचना आदि धोखाधड़ी कर गबन किया है। जो आवेदन जांच पर से अनावेदकगणो को विरुद्ध थाने पर अपराध क्रमांक 481/2018 धारा 120बी 420,406,409,467,468,471,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
: पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा फरार आरोपियों की पतारशी, एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं सीएसपी रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक के नेतृत्व में थाना माणकचौक एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ उम्र.238 ई ब्लाड बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया । अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आऱोपी
:
1. मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद शरीफ नि.238 ई ब्लाड बिडला ग्राम नागदा जिला उज्जैन
फरार आरोपीः
1. राहुल श्रीवास्तव पिता सतीश श्रीवास्तव नि. 175 ए ब्लाक बिरला ग्राम उज्जैन
सरहानीय भूमिकाः
निरीक्षक प्रिति कटारे,उनि. प्रविण वास्कले,कार्य.प्रआर.373 नारायणसिह, जादोन,कार्य.प्र.आर.416 दिलीप सिह रावत व आर.532 संजय सोनावा थाना माणकचौक रतलाम एवं सायबर सेल से हिम्मत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
: मेडिकल कालेज रतलाम के अधीक्षक के घर हुई चोरी का 2 दिन मे हुआ खुलासा
Mon, Oct 30, 2023
घटना का विवरण
दिनांक 25.10.2023 को फरियादी डाँ. विनय शर्मा पिता डाँ. जगदीश शर्मा उम्र 31 साल नि.फ्लेट न.105 जी-1 ब्लाक मेडिकल कालेज रतलाम की रिपोर्ट किया कि दिनांक 22.10.2023 को शाम 4.00 बजे मैं मेरी पत्नि व बेटी के साथ सुंदरवन रतलाम में मेरे साडू भाई के यहाँ पर आ गया था। तथा घर पर ताला लगा रखा था। घर पर काम करने नोकरानीया आती थी । दिनांक 24.10.2023 को नोकरानी विद्याबाई ने मेरे नंबर पर फोन कर बताया कि घर का ताला टुटा हुआ है। घर पर जाकर देखा कि घर का ताला टुटा हुआ होकर घर के अंदर अलमारी में रखे हुए जेवरात(सोने की अंगुठी-1, चेन-1, ब्रेसलेट-1, गले के हार-2, झुमके-1 जोडी, झुमके -2 नग अलग अलग नही दिखे जो कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी के अंदर रखे सोने के जेवरात चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर से थाना औ.क्षैत्र रतलाम पर अप.क्र. 772/23 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना की गई ।
घर काम करने वाले नौकरो से पुछताछ की गई नोकरानी विध्याबाई पति प्रेमदास बेरागी उम्र. 32 साल निवासी ग्राम सागोद थाना डीडीनगर रतलाम की प्रथम दृष्टया मामले मे संदेही पाई गई। पुछताछ करते ही आरोपी विध्य़ाबाई द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तारी किया गया । विध्याबाई के घर से चोरी किये सोने चांदी के आभुषण कुल किमती 350000/- रुपये विधिवत जप्त किया गये ।
जप्त सामग्री :
(1) एक सोने की अंगूठी जिसके उपर 16 छोटे- छोटे नग लगे थे,(2) एक सोने चेन ,(3) एक सोने का ब्रेसलेट, (4) एक सोने का गले का हार, (5) एक जोड सोने के झुमके (6) दो झुमके अलग अलग सोने के (7) एक जोडी झुमके छोटे वाले (8) एक चांदी की अंगुठी सफेद नग वाली (9) 20 ग्राम का चांदी का सिक्का जिस पर लक्ष्मीजी गणेश जी व सरस्वती मां की फोटो बनी है (10) एक सोने का मोती वाला मंगलसूत्र जिस मे 23 मोती सोने के डले हुए थे (11) तीन जोङ चांदी की पाइजेब पतलीवाली (12) 12 नग बिछिया कुल किमती करीबन 350000/- रुपये
आरोपी का पूर्ण ब्योरो :विध्याबाई पति प्रेमदास बेरागी उम्र. 32 साल निवासी ग्राम सागोद थाना डीडीनगर रतलाम
सराहनीय भूमिका
निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, सउनि सुनील सिह राघव, का.वा.प्रआर. 458 रितेश पाटीदार, का.वा.प्रआर. 792 मृदंग सातपुते, का.वा.प्रआर. 802 धीरज गावडे, आर.1005 अशोक सीनम, म.आर. 60 मेघा राणा की सराहनीय भूमिका रही है।