: मध्यान्ह भोजन पोर्टल पर फ्राड करने वाले आरोपी को किया गिरफतार
Sat, Dec 16, 2023
2019 से फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था ईनाम
वर्ष 2019 मैं फरियादी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रतलाम मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पोर्टल प्रभारी डी एल कसेरा द्वारा रिपोर्ट कि गई की अज्ञात आरोपी के द्वारा मध्यान भोजन कार्यक्रम पोर्टल पर बैंक खाता नंबर परिवर्तित कर शासन की राशि 65,266 रुपए यूजर आईडी पासवर्ड धोखे से प्राप्त कर राशि बैंक खातों में अंतरण कर धोखे से आहरण कर ली गई रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 758 /2019 धारा 420,409 ,467, 468 ,471, आईपीसी एवं 43, 65 आईटी एक्ट का पंजीकृत कर अनुसंधान में लिया गया था। अनुसंधान के दौरान सायबर सेल रतलाम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर अनुसंधान करने पर बालाघाट निवासी सुनील देहरवाल पिता जियालाल देहरवाल उम्र 39 वर्ष निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे जाजपुर घाट बालाघाट का नाम सामने आया।
आरोपी 2019 से पूर्व जनपद शिक्षा केंद्र आलोट जिला रतलाम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था इस कारण से मध्यान भोजन पोर्टल को ऑपरेट करने का व्यवसाय ज्ञान आरोपी को था जिसका दुरुपयोग कर आरोपी के द्वारा गणेश स्वयं सहायता समूह ग्राम बायड़ी सैलाना जिला रतलाम की राशि धोखे से प्राप्त पासवर्ड से आईडी बदल कर स्वयं द्वारा उपयोग किए जाने वाले बैंक खाते में ट्रांसफर कर आहरण कर ली गई थी। विभाग द्वारा विभागीय जांच में आरोपी पर कार्रवाई कर सेवा से पृथक भी कर दिया गया है। अपराध घटित करने के बाद आरोपी ने अपना स्थानांतरण बालाघाट जनपद शिक्षा केंद्र में करवा लिया था वहां से बर्खास्त होने पर आरोपी कॉन्वेंट स्कूल का संचालन कर रहा था।
गिरफ्तार आऱोपी-
1. सुनील देहरवाल पिता जियालाल देहरवाल उम्र 39 वर्ष निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे जागपुर घाट बालाघाट
सरहानीय भूमिकाः-
निरीक्षक भुवानीराम वर्मा थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला आरक्षक रवि पहाड़िया आरक्षक राहुल मारू एवं साइबर सेल रतलाम से प्रआर मनमोहन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
: वर्ष 2021 मे इन्फिल्ड बुलेट चुराने वाला रतलाम पुलिस की गिरफ्त में
Wed, Dec 13, 2023
वर्ष 2021 मे थाना स्टेशन रोड रतलाम के न्यु रोड से फरियादी की इन्फिल्ड बुलेट क्र. MP43EC8565 को अज्ञात व्यक्ती द्वारा चोरी कर ले गया था । थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अप.क्र. 550/21 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
दिनांक 09.12.2023 को चीता फोर्स द्वारा दौराने रात्री गश्त टेंकर रोड रतलाम मे एक संदिग्ध व्यक्ती अपनी इन्फिल्ड बुलेट लेकर जाते हुए को पुछताछ हेतु रोक कर नाम पुछते उसने अपना नाम राजकुमार पंवार पिता घनश्याम पंवार उम्र 19 वर्ष निवासी टेंकर रोड रतलाम ने उससे बुलेट के बारे मे पता करते इन्फिल्ड बुलेट क्र. MP43EC8565 जिसके नम्बर, ईंजिन नं. व चेचिस नं. चेक करते इन्फिल्ड बुलेट संदीग्ध अवस्था मे पायी गयी जिसे थाना लेकर आये और राजकुमार से इन्फिल्ड बुलेट के बारे मे पूछताछ करते बताया कि उसके जीजा श्रवण पिता कन्हैयालाल माली निवासी मालीकुआ रतलाम हा.मु. काकनवानी जिला झाबुआ द्वारा पाँच छः दिन पहले मेरे घर टेंकर रोड रख दी थी । जिस पर श्रवण पिता कन्हैयालाल माली निवासी मालीकुआ रतलाम हा.मु. काकनवानी जिला झाबुआ को काकनवानी जिला झाबुआसे लाकर इन्फिल्ड बुलेट के बारे मे पूछते पर बताया कि वर्ष 2021 मे न्यु रोड रतलाम से चोरी की थी । जिस पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अप.क्र. 550/21 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी श्रवण पिता कन्हैयालाल माली निवासी मालीकुआ रतलाम हा.मु. काकनवानी जिला झाबुआ के कब्जे से इन्फिल्ड बुलेट क्र. MP43EC8565 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।
आरोपी का ब्योराः-
01. श्रवण पिता कन्हैयालाल माली निवासी मालीकुआ रतलाम हा.मु. काकनवानी जिला झाबुआ l
आरोपी का आपराधीक रिकार्डः-
1. थाना स्टेशन रोड रतलाम- अप.क्र. 550/21 धारा 379 भादवि
2.थाना डीडी नगर रतलाम अप.क्र. 252/2019 धारा 498ए,323 भादवि
3.थाना माणकचौक रतलाम अप.क्र. 385/21 धारा 379 भादवि
4.थाना काकनवानी जिला झाबुआ अप.क्र. 251/22 धारा 34(1) आबकारी एक्ट
जप्त सामग्री का विवरण -
इन्फिल्ड बुलेट क्र. MP43EC8565 कीमती 1,00000/- रूपये
सराहनीय भूमिकाः-
1.निरी. राजेन्द्र वर्मा, 2. प्रआर. 802 धीरज गावडे, 3. आर.1081 संजय चौहान, 4.आर. 477 ईमरान, 5.आर. 310 कारूलाल, 6. आर. 1115 बबलु मालवीय, 7 आर. 500 दिनेश मईडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
: आलोट पुलिस द्वारा चोरी किया गया मोबाईल 24 घंटे मे जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया
Tue, Dec 12, 2023
थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना आलोट के अपराध .क्र. 867/2023 धारा 379 भादवि में दिनांक 09.12.2023 को पारिख उत्सव की दुकान राजेन्द्र चौक आलोट से चोरी गया मोबाईल VIVO Y33 S कम्पनी किमती 10,000/- रुपये का आऱोपी जीवन योगी पिता करण नाथ जाति नाथबाबा उम्र 25 साल निवासी झांगरी थाना झार्डा जिला उज्जैन के कब्जे से का जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया गया है ।
पुलिस टीम –
उनि. जोरावरसिंह, सउनि. के.एल. खैरवा, आर. 197 धीरजसिंह, आर. 469 अजित जाट, आर. 945 धर्मेन्द्र यादव की महत्वपुर्ण भुमिका रही है।