Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: हत्याकांड के आरोपीयो को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार

admin

Fri, May 31, 2024

घटनाक्रम - दिनांक 29.05.2024 को थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम कंसेर निवासी मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल के साथ ग्राम कंसेर निवासी ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी, एवम दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा मारपीट की गई थी। ईश्वर दास बैरागी को यह शंका थी की एक दिन पूर्व उसकी बहन को भागने में ग्राम के बंटी पिता मांगीलाल जाट, एवम मांगीलाल पिता मेघाजी जाट का हाथ है। इसी रंजिश के कारण ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायणदास बैरागी, एवम दशरथ पिता जानकीदास बैरागी द्वारा मांगीलाल पिता मेघाजी जाट उम्र 70 साल निवासी कंसेर के साथ चाकु, हॉकी व लात घुसो से मारपीट की गई। मांगीलाल जाट को गंभीर चोटे आने के कारण सीएच जावरा में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल मांगीलाल जाट को सीएच जावरा से मेडिकल कालेज रतलाम रेफर किया गया। फरियादी मोहन पिता मांगीलाल जाट की रिपोर्ट से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक- 85/29.05.2024 धारा 307,341,294, 506,34 भादवि का पंजीबध्द किया गया था। घायल मांगीलाल जाट की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज, रतलाम में मृत्यु हो जाने से मर्ग कायम कर उक्त अपराध में धारा 302 भादवि का इजाफा कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाका के मार्गदर्शन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना कालुखेड़ा एवम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियो की शीघ्र पतारसी करते हुवे घटना के 24 घन्टे के अन्दर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपीगण-
1. दशरथ दास पिता जानकीदास बैरागी उम्र 34 साल निवासी भाटखेड़ी जिला रतलाम म.प्र.,
2. दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायण दास बैरागी उम्र 24 साल निवासी कंसेर जिला रतलाम म.प्र.,
3. ईश्वरदास उर्फ राजु पिता विष्णुदास बैरागी उम्र 33 साल निवासी कंसेर जिला रतलाम म.प्र.

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक संतोष चौरसिया, सउनि.मो.युनुस खान, सउनि.गलसिंह भवेल, प्र.आर.237 विजय मीणा, आर.1175 रोहित दसोरिया,आर.337 सावरिया पाटीदार, आर.994 अनिल रावत, आर.996 श्याम पंडया, आर.65 कमलेश बुनकर, आर.1030 नरेन्द्र डाभी, म.आर.481 माधुरी, सायबर सेल आर.218 विपुल भावसार, आर.1153 राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें