पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विनोबा नगर श्मशान घाट के सामने पुरानी रंजिश को लेकर 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को पुलिस ने घटना के मात्र 36 घंटे के भीतर अभिरक्षा में ले लिया है।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह :
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जनवरी 2026 को विनोबा नगर में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी गौतम पिता भगवतीलाल गोयल (उम्र 18 वर्ष, निवासी अलकापुरी) पर चार नाबालिगों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी रेहान खान उर्फ सोनू की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 109(1), 296बी, 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
36 घंटे के भीतर घेराबंदी और गिरफ्तारी :
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और 36 घंटे के भीतर ही चारों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। वैधानिक कार्यवाही के बाद सभी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें बाल संप्रेषण गृह रतलाम भेज दिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका :
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उपनिरीक्षक उदयभान राय, सउनि. सरदार सिंह परमार, सउनि. कैलाश सैनी, आरक्षक कान्हा मेघवाल, अर्जुन खिंची, मोहन चौहान और पवन मेहता की मुख्य भूमिका रही।