12 एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी : मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग द्वारा लाइव ऑपरेशन कार्यशाला आयोजित
Mon, Apr 21, 2025
डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे शा. चिकित्सा महाविद्यालय के सर्जरी विभाग द्वारा एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई जिसमें एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क की गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष व सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चार्ल्स एवं आयोजन सचिव डॉ देवेन्द्र चौहान ने बताया कि गत शनिवार को डीन डॉ अनिता मूथा के सरंक्षण में सर्जरी विभाग द्वारा इस कार्यशाला में 12 एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई।
जिसमे मुख्य रूप से फ़ंडोप्लिकेशन, हर्निया की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, पीडियाट्रिक हर्निया,लेज़र व स्टेपलर पद्धति से पाइल्स फिशर की सर्जरी व एंडोस्कोपी आदि शामिल है, ऑपरेटिंग फैकल्टी के रूप में इंदौर से डॉ अचल अग्रवाल, डॉ सुदेश शारदा, उज्जैन से डॉ मयंक गुप्ता, मंदसौर से डॉ प्रियंक चेलावत, डॉ इशांत चौरसिया ,बड़वानी से डॉ रोहन जैन व सर्जरी विभाग रतलाम से डॉ देवेंद्र चौहान, डॉ प्रवीण सिंह बघेल, डॉ विक्रम सिंह मुजल्दे द्वारा मिलकर सारी सर्जरी संपादित की गई। एनास्थसिया विभाग के डॉ शैलेंद्र डावर, डॉ योगेश तिलकर व डॉ उत्सव शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम में रतलाम के वरिष्ठ सर्जन डॉ सुनील राठौर, डॉ उदय यार्डे, डॉ बीएल तापड़िया, डॉ अभी मेहरा, डॉ गोपाल यादव, डॉ अतुल कुमार, डॉ मिली शाह, डॉ अनिल डावर, डॉ मेहा घोड़ावत आदि ओटी में उपस्थित रहे ।
नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही : 15 दिन में वसूला 9 लाख रूपए जुर्माना
Sat, Apr 19, 2025
प्रदेश में विगत वर्षों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि में वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए तथा सड़क दुर्घटना मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी एवं पुलिस मुख्यालय (PTRI) भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।
र
तलाम पुलिस का द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया सड़क सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियान :
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के निर्देशन एंव नेतृत्व में, दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक यह विशेष अभियान संचालित किया गया।
नियम विरुद्ध वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही, 2,197 चालान में कुल 8,90,900 रुपए का समन शुल्क वसूला गया :
अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर कुल 2,197(दो हजार एक सौ संतानवे) चालान तथा 8,90,900 (आठ लाख नब्बे हजार नौ सौ रुपए) समन शुल्क वसुल किया गया एंव मध्य प्रदेश के 57 जिलो में 07 वाँ स्थान प्राप्त किया। अभियान के दोरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, श्री संतोष चौरसिया थाना प्रभारी यातायात, श्री अनोखिलाल परमार थाना यातायात , सोनू वाजपेयी प्रभारी चौकी यातायात जावरा की सराहनीय भूमिका रही।