Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

महापौर ने माना आभार : श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 28, 2025

रतलाम 27 जून 2025। रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत करने पर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त किया गया।

महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा बताया गया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु उनके द्वारा गत 1.5 वर्ष से प्रयास किए जारहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा रतलाम प्रवास के दौरान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु राशि सिंहस्थ मद से स्वीकृत की गई है। पूर्व में कालिका माता लोक निर्माण हेतु 7.24 करोड़ की डीपीआर भेजी जा चुकी है। कालिका माता लोक निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

ढाई लाख वर्गफीट में विकसित होगा कालिका माता लोक : डीपीआर में श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 2 लाख 43 हजार 264 वर्गफीट में श्री कालिका माता लोक बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर की ही तरह 2 प्रवेश द्वार, 2 बड़े बगीचे तथा झाली तालाब के आसपास पाथ-वे बनेगा। इसके अलावा फूड जोन विकसित होगा जो करीब 600 वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें पक्की दुकानें होंगी और स्टॉल के लिए भी स्थान होगा। इसके अलावा सेल्फी पाइंट, मां दुर्गा की बड़ी मूर्ति, आकर्षक फव्वारा भी रहेगा। इसमें ग्रेनाइट, विट्रीफाइड टाइल्स, पेवर ब्लॉक, पत्थर की आकर्षक नक्काशी वाला वर्क भी होगा, बैठने के लिए बेंच भी लगेंगी, इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी।

20 वर्षों पहले भी हुए थे प्रयास : कालिका माता मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए 2004-05 में तत्कालीन कलेक्टर दीप्ति गौड़ द्वारा प्रयास किए गए थे और एक मॉडल भी तैयार हुआ था लेकिन उस पर काम आगे नहीं बढ़ सका व बाद में रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप द्वारा शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया, जिसमें मंदिर परिसर को गुजरात के अंबाजी तर्ज पर विकसित करने का सुझाव दिया गया व पिछले 1.5 वर्ष से महापौर प्रहलाद पटेल प्रयासरत व सफल हुए।

Tags :

Chetanya_Kashyap

Cabinet_Minister

CM_M.P

Dr_Mohan_Yadav

Prahlad_Patel

Mair_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें