जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ हमेशा नए से नए शानदार कांसेप्ट को लेकर यूथ विविध आयोजन करता आया है, इसी धारा में जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम जिसकी थीम ऑपरेशन सिंदूर पर नाट्य मंच किया गया।
सर्वप्रथम शानदार परेड का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व डीआईजी मनोज सिंह द्वारा किया गया। मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सामूहिक आरती एवं प्रभु महावीर के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा शानदार शुरुआत की गई तत्पश्चात ग्रुप महिला सदस्य स्वीटी काकड़ीवाल, अश्रुता जैन, मिताली लोढ़ा द्वारा मंगलाचरण के साथ ग्रुप के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा डीआईजी मनोज सिंह का स्वागत अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि DIG मनोज सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त हुए कहा गया कि जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा देश भक्ति से सजे इस कार्यक्रम के साथ अपने रचनात्मक कार्यों के लिए रतलाम में एक जाना पहचाना नाम है।
कार्यक्रम की शुरुआत मे ग्रुप के बच्चों द्वारा देशभक्ति की ड्रेसअप में फैंसी ड्रेस का आयोजन हुआ। आयेाजन का मुख्य आकर्षण में सभी ग्रुप द्वारा देशभक्ति थीम पर दी गई विशिष्ट प्रस्तुतीया जिनको युथ सदस्यों ने थीम ऑपरेशन सिंदूर पर नाट्य मंचन किया। जिनका देश की विभिन्न रेजीमेंट को प्रस्तुत कर अलग अलग नाम से रखा गया।
जिसमें मुख्य रूप से टीम मद्रास, टीम मराठा, टीम राजपूताना, टीम जाट, टीम गोरखा और टीम सिख द्वारा विभिन्न प्रस्तुतीया दी गई।जिनको वहां पर उपस्थित डीआईजी साहब एवं ग्रुप के सदस्यो द्वारा निहारा गया ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं ग्रुप के कार्यों की जानकारी मंच से प्रेषित करी व साथ ही आगे आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की गई और सभी का धन्यवाद किया गया।
अध्यक्ष उद्बोधन के पश्चात उपस्थित जज श्रीमती श्रद्धा जी छाजेड़ एवं श्रीमती सारिका जी नाहर द्वारा सभी टीमों के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की गई और नियमानुसार प्रथम द्वितीयं तृतीय विजेता की घोषणा की गई।
प्रथम टीम मद्रास को घोषित किया गया टीम कैप्टन विनीत पीपाड़ा, गर्वित गोखरू, अर्पित बोथरा द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। द्वितीय टीम राजपूताना रही जिसमें टीम कैप्टन अंकित मेहता और रितेश छाजेड़ आदी द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। तृतीय टीम सिख रही टीम कैप्टन वैभव रांका सौरभ मूणत आदी द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया एवं सांत्वना पुरस्कार भी सभी टीमों को प्रदान किया गया साथ ही बच्चों में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय ईनाम के साथ लगभग 70 बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
मुख्य रूप से ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, सौरभ मूणत, गर्वित गोखरू, नवदीप मूणत, वीरेंद्र कटारिया, हर्ष जैन, यतेंद्र मेहता, अमित गोरेचा, अर्पित मूणत, कार्यक्रम संयोजक प्रतीक लोढ़ा, विकास काकड़ीवाल, रितेश छाजेड़ आदि 150 के लगभग कपल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश गादिया द्वारा किया गया अंत में आभार सचिव अभय लोढ़ा द्वारा किया गया उपरोक्त कार्यक्रम रविवार श्याम चंपा विहार में आयोजित हुआ कार्यक्रम की जानकारी प्रीतेश गादिया द्वारा प्रेषित की गई।