थाना नामली पर मुखबीर द्वारा सुचना मिली की काम सिखेडी का राहुलसिह पिता ईश्वरसिह राठौर एवं उसका भाई लाखनसिंह पिता ईश्वरसिह राठौर एक सफेद रंग को डस्टर कार क्रमांक MP 117. CE-541 में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राम भद्रवासा में रेल्वे अण्डरब्रिज के पास में खडे हैं। नाकाबंदी की जाये तो पकडे जा सकते है। सुचना प्राप्त होने पर थाने से उनि आरके चौहान पुलिस बल के साथ भटवासा रेल्वे अण्डरब्रिज के पास पहुंचे । जहा मुखबिर द्वारा बताई गई सफेद रंग की डस्टर कार खडी दिखी। कार में क्लिनर साईड बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर कार का दरवाजा खोलकर पास में झाडियों से होता हुआ भाग गया एवं ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति को फोर्स की मदद से पकड लिया गया।
राहुलसिंह राठौर से शराब के सम्बंध में लायसेंस परमीट नहीं होना बताया गया जो आरोपी राहुलसिंह राठौर व उसके भाई लाखनसिंह राठौर का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाया जाने से आरोपी राहुल राठौर व लाखनसिंह राठौर के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबदध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों के नाम
1. राहुलसिंह पिता ईश्वरसिह राठौर जाति राजपुत उम्र 25 साल निवासी ग्राम सिखेडी थाना नामली
2. लाखनसिह पिता ईश्वरसिह राठौर निवासी सिखेडी थाना नामली
जप्त मशरूका : 7 पेटी देशी प्लेन मदिरा ( 63 बल्क लीटर) कीमती 31,500 रुपए, 3 पेटी पावर बियर कीमती 9,360 रुपए, सफेद रंग की डस्टर कार कीमती 4 लाख रुपए।
सराहनीय योगदान : निरी. पतिराम डावरे थाना प्रभारी नामली, उनि आर के चौहान, सउनि संतोष अग्निहोत्री, प्रआर. हिमांशु यादव, प्रआर गोपाल खराड़ी, आर.177 बहादुर सिंह, आर. 556 कुलदीप व्यास, आर. 1037 शांतिलाल राठौर, आर. 548 मनोहर नागदा, आर. 512 लखन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।