Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

रतलाम शहर में शुरू हुआ चैकिंग अभियान : 2 दिन में 2 बदमाशों को धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा : Video

Raj Kumar Luniya

Tue, Jun 10, 2025

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।

2 दिन में 250 संदिग्धों को किया चेक

रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के साथ शहर के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर बेवजह घूमने वाले एवं संदिग्धों को चेक किया गया। पिछले 2 दिनों में शहर में पुलिस द्वारा 250 बेवजह घूमने वाले लोगों को चेक किया तथा उचित समझाइश देकर रवाना किया।

नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर 77 चालान

चेकिंग के दौरान शहर में अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 77 नियम विरुद्ध वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कारवाई की गई। चेकिंग के दौरान थाना माणकचौक पुलिस द्वारा कमलेश धानक उर्फ विक्की उम्र 30 वर्ष निवासी दो मुंह की बावड़ी को अवैध धारदार चाकू के साथ पकड़ा। थाना डीडी नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए रात्रि में संदीप खरे निवासी सैनिक कालोनी दीनदयाल नगर रतलाम को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। शहर में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें