Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

खंगाले 250 कैमरे : 3 मंदिरों मे चोरी करने वाले 2 बदमाश इंदौर से गिरफ्तार : Video

Raj Kumar Luniya

Fri, May 30, 2025

दिनांक 26.05.2025 की मध्यरात्री मे रतलाम शहर के पंचेश्वर हनुमान मंदिर थावरिया बाजार, शांतिनाथ जैन मंदिर विक्रम नगर रतलाम एवं माताजी मंदिर रेल्वे कालोनी मे अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर का ताला तोडकर उक्त मंदिरों के दानपात्र से नगदी व मंदिर मे रखे चाँदी के पात्र चोरी किये गये थे एवं उक्त रात्रि को ही आरजु कॉटेज सैलाना यार्ड रतलाम से मो.सा. होण्डा सीबी साईन क्रमांक MP48MN2799 भी चोरी कर फरार हो गये। उक्त घटना के संबंध में थाना स्टेशन रोड पर अप.क्र. 454/2025 एवं अप. क्र. 455/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अंतर्गत एवं थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्र.408/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक अय्युब खान (थाना प्रभारी बिलपांक), निरीक्षक स्वराज डाबी (थाना प्रभारी स्टेशन रोड) के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।

पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से ही रतलाम शहर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को सुक्ष्मता से देखना शुरु किया सीसीटीवी कैमरे की मदद से ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में 2 अज्ञात आरोपी द्वारा कारित करने व घटना के उपरांत सैलाना यार्ड से मोटरसाईकल चोरी करके अपने साथ सालाखेडी हाईवे पर इंदौर तरफ जाते दिखे । आरोपीगणों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रेक किया गया जो द्वारिकापुरी इन्दौर में बनी मल्टियों तक पहुचे थे ।

करीब 250 कैमरों के फुटेज खंगाले

पुलिस टीम के द्वारा आरोपीगणों की पतारसी हेतु करीब 250 कैमरों के फुटेज खंगाले गये, उक्त सीसीटीवी कैमरो के फुटैज एवं आसूचना से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा दो बदमाशों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर रतलाम के 3 मंदिरों में चोरी करना एवं एक मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपीयो से अन्य चोरीयो के बारे मे पुछताछ करते प्रारंभिक पुछताछ मे महाराष्ट्र जाकर मंदिर मे चोरी करना बताया है, आरोपीगणें से अन्य चोरीयों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । घटना मे प्रयुक्त मो.सा. एवं चोरी की गई मो.सा. इन्दौर में छिपा कर रखना बताया है जिसको जप्त किया जावेगा ।

गिरफ्तार आरोपी

  • 01. सूरज पिता नवलसिह ठाकुर जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. कुंदन नगर मल्टी, गली नंबर 04 थाना द्वारिकापुरी इंदौर

  • 02. सुल्तान पिता राशिद शेख जाति फकीर उम्र 23 साल नि. एम मल्टी, थाना द्वारिकापुरी इंदौर

जप्त मश्रुका : मंदिर मे प्रयुक्त चाँदी के पात्र – दो थाली, चार छोटे लोटे, दो गिलास, दो छोटे कलश, दो छीटी प्लेट, दो छोटे दीपक, पांच छोटी कटोरी, दो बड़ी कटोरी, दो बडे दीपक, चार चम्मच, एक कलश सुरई जैसा कुल 28 आर्टिकल, कुल वजनी – 01किलो 100ग्राम, एवं नगदी करीबन 2000 रुपये, कुल कीमती करीबन 1,10,000 रुपये

महत्वपुर्ण भूमिका : निरी. अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड़, उनि अमित शर्मा, प्र.आर. ईश्वरसिह, आर.माखनसिह, आऱ.संजय सोनी, सी.सी.आर. से आऱ. समरथ डुडवे की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

सराहनीय भूमिका : उ.नि रुपसिंह शक्तावत, प्र.आर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र.आर अजय शर्मा, सीसीटीवी के आर. देवेंद्र डोडिया व आर. पारस चावला की सराहनीय भूमिया रही ।

Tags :

एसपी_ऑफिस_रतलाम

प्रेस_कॉन्फ्रेंस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें