दिनांक 28.04.25 को फरियादी अजय कियावत पिता जयंतीलाल कियावत उम्र 64 साल निवासी- म.नं.-2/2 इन्द्राकालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर घर मे रखी अलमारी मे से सोने चांदी के जेवरात, 30,000 रुपये कुल सामान कीमती करीब 5 लाख रुपये चुराकर ले गया है तथा एक अन्य घर मे भी नकुचा तोडकर चोरी करने का प्रयास किया । जिस पर से थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 152/2025 धारा- 331(3),305 A बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
5 टीमों ने करीब 200 KM के CCTV करे चेक
मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये पृथक पृथक 5 टीमो का गठन किया गया । गठीत टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसमे कुछ संदीग्ध व्यक्ति घुमते हुए दिखाई दिये जिनके संबंध मे अलग अलग स्थानो के करीबन 100 से 200 किलो मीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये।
चित्तोड़गढ राजस्थान से किया गिरफ्तार
सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधनो व बस कंडेक्टरो से पुछताछ करते संदिग्ध व्यक्तियो के चित्तोड़गढ़ राजस्थान जाने की जानकारी प्राप्त होने से चित्तोड़गढ़ राजस्थान पहुंचकर संदिग्धो की तलाश रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर करते 3 संदिग्ध व्यक्ति बस स्टेण्ड के पास चित्तोड़गढ राजस्थान के मिले जो सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे व्यक्तियो से जिनमे चेहरे एवं कपड़े मैच होने पर आरोपीयो से सदर अपराध के बारे मे पुछताछ करते जुर्म करना स्विकार किया गया।
अन्य राज्यों में भी की चोरीया
आरोपीयो ने पुछताछ मे रतलाम, उज्जैन, भोपाल, बेंगलोर, केरल, दिल्ली मे भी चोरी की वारदाते करना बताया जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी : 1.रामप्रसाद पिता धनराज बागरिया कंजर उम्र 20 साल निवासी बलड़ी बिजयनगर थाना भिनाय जिला अजमेर राजस्थान
2.मुरारी पिता गोपाल बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम आमली थाना फुलिया कलाँ जिला भीलवाड़ा
3. मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम बावलाखेड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा राजस्थान
अपराधिक रिकार्ड : मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर के विरुद्ध थाना माधवनगर जिला उज्जैन पर धारा 380, 457 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध है।
जप्त मश्रुका : एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 4 अंगुठी 12 ग्राम की, 2 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 4 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 3 जोड़, चांदी की बिछिया 2 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 7 घडिया सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
सराहनीय भुमिका : निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि रघुवीर जोशी, सउनि रणवीरसिह तोमर, प्रआर जाकीर खान, प्रआर मृदंग सातपुते, आरक्षक जीवन, आरक्षक ललित, आरक्षक शेलेन्द्रसिह , आरक्षक सुरेन्द्र पाल सिह, आरक्षक सोनपाल, आरक्षक रामप्रसाद, आरक्षक मोहित,आरक्षक विष्णु, आरक्षक रणजीत व सायबर सेल रतलाम आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है ।