दिनांक 06.04.2025 को थाना नामली पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि नामली से जावरा फोरलेन रोड़ पर एक तुफान गाड़ी में 7 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं और डकैती कर गंभीर घटना घटित कर सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना नामली पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को फोरलेन रोड़ किनारे एक तुफान गाड़ी खड़ी दिखी जिसमें 7 संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखे जो बीमार्ट के सामने पैट्रोंल पंप लुटने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने घेराबंदी की तो तुफान में बैठे सभी व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे पकड़ने के भरसक प्रयास कर एक संदेही सोनुलाल पिता लक्ष्मीनारायण देवडा जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड(राजस्थान) को पकड़ने में सफलता मिली और अन्य 6 व्यक्ति रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले
।
सोनूलाल के कब्जे से एक जिंदा राउण्ड के साथ एक देशी कट्टा जप्त किया गया, तथा तुफान गाड़ी की तलाशी के दौरान लोहे की एक टामी, लोहे का सब्बल व लकडी भी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार आरोपी : 1. सोनुलाल पिता लक्ष्मीनारायण देवडा जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड (राजस्थान)
फरार आरोपी
1. नरेश पिता जसवंत झाला जाति कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड
2. तुफान पिता सोहन कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड
3.राजन पिता उदयसिंह कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड
4.
सुनील पिता पप्पु कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड
5.
रोहित पिता लखन कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड
6.
महिपाल कंजर निवासी टोकडा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड
जप्त मश्रुका
1. एक देशी कट्टा लोडेड मय एक जिंदा राउण्ड किमती 10,000/- रुपये
2.लोहे की एक टामी, लोहे का सब्बल व एक लकडी
3.तुफान वाहन क्रमांक MP-11-BE-1099 किमती 09 लाख रुपये
4
.
कुल जप्तशुदा मश्रुका किमती करीबन 9 लाख दस हजार रुपये
सराहनीय भूमिका
-
निरीक्षक श्री पी.आर. डावरे थाना प्रभारी नामली, उनि के. के पटेल, उनि रविन्द्र कुमार, सउनि संतोष अग्रिहोत्री, सउनि राजेन्द्र जगताप, सउनि महेश कुमार चौधरी, प्र.आर. हिमांशु यादव, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. दीपक बोरासी, प्र.आर. गोपाल खराड़ी, प्र.आर. महेन्द्रसिंह, प्र.आर. शांतिलाल, आर. मदन भर्रावत, आर. लखनसिंह, आर. शिवराम मोर्य, आर.संजय खींची, आर. कुलदीप व्यास, आर. शांतिलाल, आर. मनोहर नागदा, आर. कुणाल रावत, आर.अविनाश यादव, सैनिक हरिश जोशी, सैनिक राहुल लाड़ एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।