आधी रात में जुआरियों पर कार्यवाही : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Mon, Apr 28, 2025
रतलाम शहर के डीडी नगर थाना पुलिस द्वारा 27.04.2025 को रात्रि गश्त के समय कनेरी रोड पर निलकण्ठ कालोनी के सामने सार्वजनिक स्थान पर अवैध जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया व धारा 13 जुआ एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की तरफ से सब इंस्पेक्टर सचिन डावर द्वारा आरोपीगणो को सार्वजनिक स्थान पर अवैध जुआ खेलते पकडा गया व आरोपीगणो के कब्जे से कुल जुआ नगदी 2060/- रूपये व 52 ताश के पत्ते जप्त किये गए।
गिरफ्तार आरोपी
1.प्रकाश पिता नानजी गरवाल जाति भील उम्र 28 साल निवासी सैलाना रतलाम
2.जितेंद्र पिता जगमोहन निमा उम्र 48 साल निवासी बालाजी नगर रतलाम
3.मुकेश पिता अम्बालाल शर्मा उम्र 57 साल निवासी मोहन नगर रतलाम
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन