सोयाबीन को लगा पिला मोजेक : किसानों की फसले हुई खराब, बीमा राशि दिलवाने की मांग
Sat, Aug 30, 2025
रतलाम जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर ग्राम प्रीतम नगर में किसानों की फसले पीले मोजेक से हो रही प्रभावित। किसानों द्वारा विभिन्न प्रयत्न करके बीमा राशि की मांग की जारही है। ग्राम प्रीतम नगर में एग्रीकल्चर विभाग से आए ग्राम सेवक कन्हैयालाल पांचुरेकर द्वारा किसानों के खेत में जाकर सर्वे किया गया एवं जी.टी, पॉइंट डाला गया।
मौके पर फसल का सर्वे करवाते हुए ग्रामीण किसान शांतिलाल पाटीदार, मुकेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, मोहनलाल लोहार, जगदीश पाटीदार, सुरेश प्रजापत, मंगल प्रजापत, दिलीप दास बैरागी, दिनेश बैरागी, दिलीप पाटीदार, विजय पाटीदार, संदीप पाटीदार, एवं सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
विश्व आदिवासी दिवस 2025 : रतलाम पुलिस द्वारा यातायात डायवर्शन प्लान किया गया जारी
Fri, Aug 8, 2025
दिनांक 09/08/2025 को रक्षा बंधन के दिन विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा । जिसके तहत रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउण्ड रतलाम में प्रातः 11.00 बजे से 16.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में आदिवासी संगठन एवं काफी संख्या में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ, बिलपांक क्षेत्र से ग्रामीण जन रैली के रुप में पोलो ग्राउण्ड रतलाम पहुचेंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या मे लोगो के आने की सम्भावना पर रतलाम शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन लागू किया है।
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
1.
कार्यक्रम के दौरान शहर मे समस्त प्रकार के हैवी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2.
रैली के दौरान रैली रुट पर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3.
सैलाना से बजंली होते हुए शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हैवी वाहन आउटर रिंग रोड का प्रयोग करेगें एंव कार्यक्रम के दौरान शहर के अन्दर इन्ट्री नही करेंगे ।
4.
शिवगढ की तरफ से बाजना बस स्टेण्ड की और आने वाले सभी प्रकार के हैवी वाहन वरोठ माता मंदिर से आउटर रिंग रोड का प्रयोग करेंगे एंव कार्यक्रम के दौरान शहर के अन्दर इन्ट्री नही करेंगे ।
5.
झाबुआ रोड तरफ से संत रविदास नाका की ओर आने वाले समस्त प्रकार के हैवी वाहन करमदी, सालाखेडी, बाईपास वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
6.
सालाखेडी फण्टा से फव्र्वारा चौक की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के हैवी वाहन प्रतापगढ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए जाएंगे ।
पार्किंग व्यवस्था
प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाली जनता के 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार है।
1.
उत्कृष्ट विद्यालय , वन विभाग तिराहा
2.
मिशन कम्पाउण्ड , सैलाना बस स्टेण्ड
3.
अमृत सागर पार्किंग , अमृत सागर तालाब
4.
अम्बेडकर ग्राउण्ड पार्किंग , पोलो ग्राउण्ड के पास
5.
चौपाटी एरिया महाराजा सज्जन सिंह चौराहा
नोट : उक्त डायवर्जन प्लान व पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम प्रारम्भ होने से अग्रीम आदेश तक लागू रहेगी।
कारगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदुर के सैनिक कपिल वाघेला का किया सम्मान
Sat, Jul 26, 2025
रतलाम 26 जुलाई । महापौर प्रहलाद पटेल ने 26 जुलाई 2025 को 26 वॉं कारगिल पराक्रम दिवस विनोबा नगर स्थित कारगिल उद्यान में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, श्रीमती सोना शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, कर्नल हरमीत सिंह, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले कर्नल श्रीमती रेवा जोषी, पार्षद प्रतिनिधि किशोरसिंह राठौर व पूर्व सैनिकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रथम बीपीएसएसपी गीत से करते हुए 1999 में कारगिल युद्ध मे शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि दी गयी । उसके बाद 1999 कारगिल युद्ध मे शामिल पूर्व सैनिकों व आपरेशन सिंदूर में सम्मिलित हवलदार कपिल वाघेला का सम्मान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष एवम विषेश अथितियों द्वारा किया गया । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद रतलाम इकाई के अध्यक्ष कैलाश निनामा, नायब सूबेदार वी के त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह वाघेला, ईश्वर सिंह राठौर, हवलदार अजित सिंह भदौरिया, विक्रम वाघेला, सूबेदार मेजर एम एस गोहिल, वार्ड पार्षद और अनेक संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे ।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया तत् पश्चात् अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्रसिंह वाघेला ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया। मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सैनिकों के त्याग और बलिदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
स्वागत उद्बोधन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई रतलाम के अध्यक्ष नायब सुबेदार वी.के. त्रिपाठी ने देते हुए 26 वर्ष पूर्व हुए कारगिल युद्ध के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के पूर्व सैनिक, उनके परिवार के सदस्य, सैन्य मातृ शक्ति एवं विनोबा नगर निवासी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबेदार एवं पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी के द्वारा कारगिल आपरेशन में शहीद हुए शहीदों को पुष्पांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।