दीपोत्सव : कलेक्टर ने वृद्धजनों के साथ दिवाली मना कर लिया आशीर्वाद
Mon, Oct 20, 2025
रतलाम मप्र। दीपावली के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने वृद्ध जनों को अपने हाथ से भोजन परोसा और उनकी सेवा की।
चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश : कलेक्टर ने वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड, एन सी डी कार्ड का अवलोकन किया और सभी वृद्धजनों का नियमित रूप से चिकित्सा परीक्षण करके आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक एंबुलेंस 24×7 आधार पर वृद्ध आश्रम में उपलब्ध रखी जाए ताकि आवागमन में परेशानी ना हो।
स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था : कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं साप्ताहिक आधार पर उपलब्ध कराने, टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने और सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बनाकर नियमित प्रविष्टि के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति : कार्यक्रम में सबका मालिक एक वेलफेयर फाउंडेशन के श्री विशाल काश्यप ने बताया कि वृद्ध आश्रम को एक आदर्श वृद्ध आश्रम के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर ने परिसर के बाहर पोषण वाटिका और प्रार्थना स्थल बनाने की बात कही।
धारा 163 के अंतर्गत कलेक्टर का आदेश : पुलिस की सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त निगरानी
Mon, Oct 20, 2025
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सांप्रदायिक एवं भड़काऊ पोस्ट के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी : पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला साइबर सेल एवं थाना स्तर पर गठित विशेष निगरानी दलों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक, साम्प्रदायिक या उत्तेजक पोस्ट, कमेंट, शेयर या फ़ॉरव को सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अपील : रतलाम पुलिस सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे बनाए रखने की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी असत्य या भड़काऊ संदेश को फॉरवर्ड न करें और सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना को शेयर करने से बचें।
कार्रवाई के निर्देश : ऐसी कोई सामग्री दिखाई देने पर संबंधित थाना या साइबर सेल को तत्काल सूचित करें। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर निगरानी लगातार जारी है और आपत्तिजनक या साम्प्रदायिक पोस्ट करने पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगा।
वार्ड क्रमांक 23 में आयोजित हुआ दीप मिलन समारोह : सफाई मित्रों का हुआ सम्मान
Mon, Oct 20, 2025
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 23 में दीप मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें स्वच्छता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
सफाई मित्रों का सम्मान : कार्यक्रम में क्षेत्रिय पार्षद एवं विद्युत तथा यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी ने सफाई मित्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शहर को साफ-स्वच्छ करने में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ बनाये जाने हेतु आपका योगदान निरंतर आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति : कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महामंत्री हेमंत राहौरी, मंडल मंत्री अंजू सोनी, वार्ड संयोजक आशीष पंडित, राजेश रांका, कमलेश खन्नीवाल, राजेन्द्र पोरवाल, दिलीप मीणा, राजेश टॉक, जोन प्रभारी तरुण राठौड़, दरोगा हिमाचल चावरे सहित वार्ड के सफाई मित्र उपस्थित थे।