दीपावली त्योहार : कलेक्टर एवं एसपी ने शहर भ्रमण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Raj Kumar Luniya
Sun, Oct 12, 2025
रतलाम मप्र। आगामी त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने शहर के अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए यह आवश्यक है।
भ्रमण के दौरान शामिल रहे अधिकारी
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, माणकचौक टीआई अनुराग यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान देखे गए क्षेत्र
कलेक्टर और एसपी ने नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, घास बाजार, चोमुखीपुल, चांदनी चौक, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, धान मंडी, सैलाना बस स्टैंड, फवारा चौक आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि त्यौहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
Tags :
दीपावली त्योहार
यातायात व्यवस्थाएं
विज्ञापन
विज्ञापन