दिनांक 27.01.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय हमराह फोर्स यातायात थाना प्रभारी निरी. संतोष कुमार चौरसिया,
सूबेदार अनोखीलाल परमार
, सउनि. सर्वेश द्विवेदी, सउनि. मांगीलाल, प्रआर. धीरेंद्र दीक्षीत, आर. भगत सिंह, आर. मोहन धार्वे, आर. शिवकुमार, सै. विजय गोमे, सै. गोपाल डाबी एवं नगर निगम की सयुक्त टीम के सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वाहनो में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गई जिसमें सैलाना बस स्टैण्ड चौराहा एवं महू रोड़ स्थित अनाज मण्डी पर आने वाले सभी पिकअप/ट्रेक्टर-ट्राली/लोडिंग वाहन एवं अन्य वाहनो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये।
साथ ही वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन किये जाने हेतु समझाईश दी गई । सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे । यातायात पुलिस रतलाम द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पिकअप/ट्रेक्टर-ट्राली/लोडिंग व अन्य वाहनो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।