: 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को भव्य और विराट रुप से मनाया जाएगा
Mon, Sep 18, 2023
रतलाम। कल 19 सितम्बर 23 से प्रारंभ हो रहे 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति पैलेस रोड रतलाम पर भव्य और विराट रूप से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल , एवं गणेश उत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, ने संयुक्त रूप से देते हुए बतलाया कि गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणेश जी को स्वर्ण बरक का चोला चढ़ाया जाएगा और मंदिर परिसर पर अंदर बाहर बहुत सुंदर लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, गमले और स्टेज बनाया जाएगा।
मंदिर में इस बार नवयुवक मंडल द्वारा महु से ग्यारह फीट ऊंची प्रतिमा लाई जा रही है, जिसका चल समारोह नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र राठौर, श्रेयास मोदी, दीपक सुराणा, प्रथम बैरागी, श्रेयांश शर्मा,आयुष बोराना, गौरव परमार, मंगल सोलंकी, जय बैरागी, गोलु देवड़ा, सर्वेश व्यास, दक्ष सिंह चुंडावत, अतुल सरवड, राज वीर राठौर धन्नजय, रवि भदौरिया, युवराज मेहता, आदि के तत्वावधान में दिनांक 19 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 08 बजे पेलेस रोड गणपति मंदिर से बेंड, नासिक ढोल, नगाड़े, घोड़े, आदि के साथ रथयात्रा प्रारंभ होकर डाली मोदी बाजार, माणक चौक, धांस बाजार, चौमुखी पुल, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, श्रीमाली वास होते हुए वापस दोपहर 12 बजे मंदिर पर आकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना की जाकर आरती कि जाएगी, पश्चात रात्रि 08 बजे शांय आरती की जाकर भगवान श्री को ग्यारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाकर प्रसादी वितरण की जाएगी।
प्रसादी के साथ सभी भक्तों की सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य , प्रगति के लिए घर के पूजा स्थल पर रखने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई कुबेर पोटली का वितरण किया जाएगा तथा प्रतिदिन रात्रि 08 बजे आरती एवं नगर के प्रमुख समाजसेवियों के सम्मान के साथ करीब पांच हजार भक्तों के मान से प्रसादी वितरण की जाएगी। अनन्त चतुर्दशी पर्व पर रात्रि को गणेश विसर्जन के साथ विशाल झांकी निकाली जाएगी।
मंदिर ट्रस्ट समिति के जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, पं अमित देवड़ा, नरेंद्र व्यास, नरेंद्र सिंह कंगारोत, राहुल शर्मा एडवोकेट, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, सारिका दवे, प्रशांत व्यास, सहित भक्त मंडल के श्री मुकेश व्यास, अशोक मेहता, रमेश ठाकुर, विशाल जैन, दीपक शर्मा, राहुल पीपाड़ा, मंगल सुराणा, आदि का नगर के सभी धर्म प्रेमी भाईयो एवं माताओ से आग्रह है कि अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधार कर तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त करें।
: विभिन्न धार्मिक संगठनों ने सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले CM के बेटे पर FIR की करी मांग
Wed, Sep 6, 2023
सनातन सोशल ग्रुप ने सौंपा ज्ञापन
सनातन सोशल ग्रुप रतलाम ने तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई अनर्गल बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। सनातन सोशल ग्रुप ने मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधी के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नाम ज्ञापन मंगलवार को एएसपी राकेश खाका को सौंपा।
ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित में बताया विगत दिनों भारत देश के तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोरोना की तरह देश से खत्म कर देना चाहिए जैसे अनर्गल बयानबाजी की है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह बयान देकर सनातन धर्म का अपमान करने वाले तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर कर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। ताकि कोई अन्य भी सनातन धर्म के प्रति अनर्गल बयानबाजी न कर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश पोरवाल, मोहनलाल मुरलीवाला, रामचंद्र धाकड़, बद्रीलाल परिहार,राजेश माहेश्वरी, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पु भंसाली, रवि पंवार, विशाल अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, शान्तु गवली, आशीष सोनी, सुनील रौतेला आदि उपस्थित रहे।
आर्य समाज ने किया स्टालिन का निंदा प्रस्ताव
भारतीय मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य द्वारा लेटर प्रेषित किया गया है। जिसमें बताया गया कि आज दिनांक 4-9-23 को स्टालिन का अपराध अक्षम्य है। तमिलनाडु के प्रधानमंत्री उदय निधि स्टालिन का सनातन धर्म के प्रति दिया गया बयान न केवल आपत्तिजनक है अभी तो देश की शांति को भंग करने वाला और अराजकता फैलाने का दुष्प्रया है।
इस प्रकार के बयानों से स्टालिन की सांप्रदायिक भावना स्पष्ट होती है। जिस विचारधारा के वे अनुयायी है। वह वर्षों से सनातन धर्म विरोधी ही रही है। धर्मनिरपेक्षता की वकालत करने वाले राजनेता आज डरपोक और केवल वोटों की राजनीति वाले सिद्ध हो रहे हैं। इस प्रकार का बयान यदि किसी हिंदू के द्वारा दिया जाता है तो उनको आरएसएस जैसे हिंदू संगठनों और बीजेपी पर सैकड़ो बयान आ जाते हैं। रैलियां, प्रदर्शन करने लग जाते राजनेताओं का इस प्रकार मौन धारण ही सांप्रदायिक विचारधाराओं को प्रोत्साहन देता है।
सनातन धर्म कोई व्यक्ति या पुस्तक नहीं है। कोई वस्तु नहीं है। जिसे कोई नष्ट कर दे। सनातन धर्म शाश्वत है। सदा रहने वाला सबके लिए और विश्व का पहला ज्ञान है जो परमात्मा का दिया हुआ है। सनातन धर्म एक समुद्र है। बाकी विचारधाराए उनकी कुछ बातों का हिस्सा है। कई आक्रांत और महजबी ताकतों ने सनातन धर्म का जब-जब विरोध किया उनका विनाश हुआ। आज उनका पता भी नहीं है। स्टालिन के इस राष्ट्रद्रोही कार्य कठोर दंडनीय है। आर्य समाज इसका विरोध करता है और इसकी निंदा करता है।
धार्मिक भावनाएं आहत हुई कड़ी कार्यवाही करें
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन जो कि वहां के मुख्यमंत्री के सुपुत्र हैं । उन्होंने सनातन धर्म को लेकर जो बयान दिया है वह बहुत ही निंदनीय है , भारतवर्ष में अनादी काल से साधु संतों ने सनातन धर्म की रक्षा करते हुए सभी धर्म का सम्मान किया है । मंत्री द्वारा विधर्मियों को खुश करने , सस्ती राजनीति लोकप्रियता , अन्य धर्म के लोगों को खुश करने की लालसा में सनातन धर्म लोगों को अपमानित करने का निर्देनीय कार्य किया है ।
वर्तमान में पूरे विश्व में लगातार सनातन धर्म की ख्याति को बढ़ते देख उसे अपमानित करने का यह कार्य सनातन धर्म के अनुयायी कभी भी सहन नहीं करेगें , सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी , वरिष्ठ सदस्य गोविंद काकानी , विरेन्द्र वॉफगावकर , बालमुकुंद चावडा , राजुचंदा सोनी , महेन्द्र सिंह चंद्रावत , मनोज शर्मा कमल भाटी , अनिल सोनी डॉ कमल तिवारी गोपाल शर्मा , मोहनलाल धबाई , सतीश भारतीय , श्रीमती तारा बहन सोनी श्रीमती वंदना सोनी , श्रीमती अनीता कटारा , संजय सोनी भूपेंद्र सोनी , मतीश राठौर , राजू केलवा आदि सभी सदस्यों ने महामहीम राष्ट्रपति को अवगत कराते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करी है , कि विवादित बयान देने वाले मंत्री उदयनिधि पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली धाराएं लगाकर कठोर से कठोर कार्यवाही करें , जिससे कि कोई और अन्य विधर्मी सस्ती राजनीति की लोकप्रियता पाने के लिए सनातन धर्म की ओर आंख उठाकर भी नहीं देख सके।
: अर्पित कटकानी को संसदीय क्षेत्र का सोश्यल मीडिया संयोजक नियुक्त किया
Mon, Sep 4, 2023
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से भाजपा के प्रदेश संयोजक सोश्यल मीडिया श्री अभिषेक शर्मा द्वारा प्रदेश के विभिन्न लोकसभा सोश्यल मीडिया संयोजकों की घोषणा की गई है। उसमें झाबुआ के श्री अर्पित कटकानी को भी रतलाम, झाबुआ ,आलीराजपुर संसदीय सीट के लिये लोकसभा का सोश्यल मीडिया संयोजक नियुक्त करने से समुचे संसदीय क्षेत्र में भाजपाईयों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है । सांसद श्री गुमानसिंह डामोर की अनुसंशा पर श्री अर्पित कटकानी की रतलाम लोकसभा क्षेत्र के लिये हुई सोश्यल मीडिया संयोजक के रूप में दायित्व मिलने पर समुचे लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चाौहान, के जनकल्याणकारी कार्यो के साथ ही संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सतत हो रहे विकास कार्यो एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहूंचाने श्री कटकानी के लम्बे अनुभव एवं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का लाभ निश्चित ही मिलेगा ।
श्री कटकानी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री व्ही.डी.शर्मा, सांसद गुमानसिंह डामोर, प्रदेश सोश्यल मीडिया के संयोजक अभिषेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा उन्होने भरोसा दिलाया है कि वे पार्टी द्वारा सौपेग ये इस दायित्व की कसौटी पर खरे उतरेगें तथा संसदीय क्षेत्र की सभी आठो विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने के लिये सतत मेहनत करेेेगे । उन्होने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से परचम लहरायेगी । श्री कटकानी ने यह भी कहा है कि भाजपा पार्टी संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है वे उसे शत प्रतिशत पूरा करेगें ।
श्री अर्पित कटकानी को लोकसभा क्षेत्र रतलाम,झाबुआ एवं आलीराजपुर के लिये सोश्यल मीडिया संयोजक बनने पर सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष झाबुआ भानू भूरिया,रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लूनेरा, आलीराजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मक्कु पोरवाल, माधेसिंह डावर, विशाल रावत, नागरसिंह, रतलाम विधायक चेतन कश्यप, पूर्व विधायक संगीता चारेल, निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबर, सोमसिंह सोलंकी, लोकसभा प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा, सांसद मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, रतलाम जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहित संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओें ने श्री अर्पित कटकानी को बधाईया दी तथा पार्टी संगठन का घन्यवाद ज्ञापित किया है ।