: कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में फिर लौटेगा गुलाब चक्कर का पुराना वैभव
Tue, Jan 21, 2025
गुलाब चक्कर रतलाम शहर की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरो में से एक है। परन्तु देखरेख के अभाव में यह धरोहर लगभग लुप्तप्राय हो गयी थी। उसका अस्तित्व ही समाप्ति की ओर था। शहर के ही कुछ जागरूक नागरिको की मदद से जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक धरोहर को 2016 में उसकी पुरानी गरिमा लौटाने का प्रयास किया था एवं इस प्रयास में बहुत हद तक सफल भी हुए थे।गुलाब चक्कर के परिसर का रखरखाव नियमित हो एवं यहा के नागरिक गुलाब चक्कर से निरंतर जुड़े रहे, इस उद्देश्य से
''गुलाब चक्कर लोकमंच"
भी स्थापित किया गया था।
26 जनवरी 2016 को गणतंत्र दिवस की संध्या देश भक्ति गीत, संगीत से सराबोर हो गई थी। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व के आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया था। प्रस्तुति के दौरान गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश भक्ति का संदेश दिया था। 26 जनवरी 2016 के इस समारोह में सांसद कांतिलाल भूरिया, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काष्यप, महापौर सुनिता यार्दे, कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर, पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही थी।
कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में फिर लौटेगा गुलाब चक्कर का पुराना वैभव :
रतलाम के पुराने कलेक्टर परिसर स्थित गुलाब चक्कर के उन्नयन कार्य का निरीक्षण सोमवार शाम कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा अधिकारियों के साथ किया गया। कलेक्टर द्वारा आगामी 26 जनवरी के पूर्व उन्नयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम को दिए गए गुलाब चक्कर के उन्नयन के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। परिसर में पाथवे निर्मित किए गए हैं।
गुलाब चक्कर को बैंडस्टैंड के रूप में निर्मित किया जा रहा है जो रतलाम के नागरिकों के लिए एक सौगात होगी। इस परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे जिनके लिए परिसर सुविधा पूर्ण होगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम श्री अनिल भाना, निगम के उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए पी सिंह आदि उपस्थित थे।
: रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प : Video
Wed, Dec 25, 2024
पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आज दिनांक 24.12.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति मे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ : नागरिकों के जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव करेंगे प्रयास
: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता, एवं जनकल्याण की भावना अनिवार्य है। सभी पुलिसकर्मियों ने यह शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और । सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
https://youtube.com/shorts/JdUhQLDnNTI
पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सभी थानों एवं चौकियों पर पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई शपथ
: इस अवसर उपपुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार श्री मति मोनिका ठाकुर, सूबेदार श्री कैलाश बघेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
: 1100 एकासन व विशिष्ट सम्मान के साथ मना आचार्य श्री रामलाल जी मा.सा का सुवर्ण दीक्षा महोत्सव
Sun, Dec 22, 2024
रतलाम श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य प्रवर श्री रामलाल जी महाराज साहब के दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर महतम महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 1100 एकासन की तपस्या के साथ की गई जिसमें 122 छोटे बच्चों ने भी एकासान किया इसमें छोटा 5 वर्षी बच्चा गुनिश मांडोत ईसका सहभागी बना कार्यक्रम में साथही वीर परिवार स्वाध्याय सेवा देने वाले एवं महत्व महोत्सव में अन्य अन्य प्रतिभाभागियों का सम्मान किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 50 दिवस तक विभिन्न विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा जो की 9 फरवरी 2025 को पूर्ण होगा इस अवसर पर प्रातः 8:30 से 9:30 शासन दीपक श्री हेमंत मुनि जी म सा आदि ठाणा के प्रवचन का लाभ सभी को मिला इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत प्रभा जी कोठारी ने मंगलाचरण के साथ की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हिम्मत जी कोठारी राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पिरोदिया महतम महोत्सव संयोजक विनोद मेहता महिला मंडल समता युवा संघ बहू मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के अध्यक्ष श्रीमती किरण चंडालिया श्रीमती सोनाली गोलेछा अर्पित गांधी नमन कोठारी कु परी लसोड़ का स्वागत बालिका मंडल की बालिकाओं द्वारा किया गया उसके पश्चात संघ अध्यक्ष श्री छाजेड़ ने अपना अध्यक्ष उद्बोधन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर श्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे गुरु की सानिध्य प्राप्त हुआ जिनकी कथनी व करनी में एकरुपता है वह हमें मोक्ष प्राप्ति और पुण्य अर्जन की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं । महतम महोत्सव संयोजक विनोद मेहता ने संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की इस अवसर पर सम्मान कार्यक्रम में संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया बाबूलाल सेठिया चंदनमल छाजेड़ चंदनमल पिरोदिया कपूर कोठारी सुदर्शन पीरोदिया द्वारा शिखर सदस्य श्री कांतिलाल कटारिया का भी बहुमान किया गया संघ के सुशील गोरेचा ललित कोठारी निर्मल मूनत निर्मल लूनिया अतुल बाफना प्रकाश नंदेचा विकास छाजेड़ दशरथ बाफना प्रीतेश गादिया सुनील कोठारी राजेश सियार रमेशचंद्र कटारिया सुमित कटारिया मणिलाल घोटा रवि कटारिया श्रेणिक मांडोत रिंकु कोठारी सुधा बोहरा अर्पित बाफना अजय घोटा तुषार संघवी स्नेहा मुनत संजय चपरोट पंकज मूणत सरोज पिरोदिया आदि ने बहुमान किया । कार्यक्रम मे अन्य जैन संघ से पधारे सुशील छाजेड़ ललित पटवा प्रकाश मूणत महेंद्र बोथरा विनोद बाफना विनोद मुनत अशोक चोपड़ा अशोक लुनिया सुनील ललवानी अशोक भाणावत आदि जन उपस्थित थे कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बोहरा व प्रीति मूनत ने किया आभार मंत्री अशोक पिरोदिया ने माना।