: बडावदा क्षेत्र में अपंजीकृत अस्पताल संचालक के विरुद्ध की गई कार्रवाई
Fri, Apr 4, 2025
रतलाम 03 अप्रैल 2025/ जिले के जावरा विकासखण्ड में बडावदा क्षेत्र में चिकित्सकीय दल द्वारा नायब तहसीलदार की मौजूदगी में 2 अप्रैल को सायं 6.00 बजे हंस मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। वहां पहुंचने पर मेडिकल स्टोर्स में एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जाना पाया गया तथा सत्यनारायण पाटीदार एवं मुकेश लक्षकार से पूछताछ करने पर चिकित्सकीय उपचार संबंधी वैधानिक पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके। उनके पास म.प्र. प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड अन्तर्गत अथोराइजेशन भी नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि सत्यनारायण पाटीदार जनस्वास्थ्य रक्षक हैं तथा मुकेश लक्षकार जीएनएम तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। अतः प्रकरण में उपचार सामग्री जब्त कर बडावदा थाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जांच दल में डा. नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बर्डिया गोयल एवं अन्य उपस्थित रहे।
: श्री कालिका माता मंदिर के नाम की 9 करोड की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
Fri, Apr 4, 2025
रतलाम : कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार ग्राम सुराखेडी स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 8 रकबा 0.240 हेक्टेयर व भूमि सर्वे क्रमांक 7 रकबा 1.550 हेक्टेयर भूमि जो कि वर्तमान राजस्व रिकार्ड में मंदिर श्री कालिका माता के प्रबंधक कलेक्टर, जिला रतलाम म.प्र. शासन के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। उक्त भूमि पर पर अतिक्रमणकर्ता सईदा बी बेवा, अब्दुल हमीद निवासी शैरानीपुरा रतलाम, अशरफ पिता अब्दुल हामिद निवासी शैरानीपुरा रतलाम, सत्तार पिता वकील खां निवासी मिल्लत नगर रतलाम, रईसा पति अकरम खां निवासी शैरानीपुरा रतलाम द्वारा गेहूं कि फसल बोकर अतिक्रमण किया गया था।
इस विषय में नियमानुसार कार्यवाहीं की जाकर आज 3 अप्रैल 2025 को ग्राम सुराखेडी स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 8 रकबा 0.240 हेक्टेयर व भूमि सर्वे क्रमांक 7 रकबा 1.550 हेक्टेयर को अतिक्रमणकर्ताओं से अतिक्रमण मुक्त कराकर श्री कालिका मंदिर के पुजारी श्री हेमंत पिता चंडीप्रसाद व प्रकाश पिता अमरलाल जी के सुपूर्द की गई।
छुडाई गई शासकीय भूमि की अनुमानित कीमत 9,00,00,000/- (अक्षर में नौ करोड़ रूपए) हैं। उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग की और से आशीष उपाध्याय नायब तहसीलदार (पूर्वी भाग), रतलाम शहर, राजस्व निरीक्षक मेहरबान सिंह मालवीय, पटवारी गिरीश शर्मा, मुकेश मरमट, अंकित परिहार, विजय मकवाना व पुलिस विभाग की और से सालाखेडी चौकी प्रभारी मुकेश यादव मौजूद रहें।
: जैन सोशल ग्रुप युथ द्वारा किया गया तीन चलित प्याऊ का शुभारंभ : Video
Thu, Apr 3, 2025
जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा शहर को एक विशिष्ट सौगात के रूप में चलित प्याऊ का पुनः अनावरण करके नए सत्र की शुरुआत की गई। जल है तो जीवन है जल है तो कल है गर्मी कै इस मौसम में राह चलते राहगीर की प्यास बुझाने के लिए तीन चलित प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में रीजन उपाध्यक्ष ललित जी कांठेड़ समाजसेवी श्री कांतिलाल जी छाजेड़ श्री अशोक जी जैन लाला श्री सुरेश चंद जी बरमेचा उपस्थित रहे साथ ही ग्रुप पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन विनीत पीपाड़ा वैभव रांका वर्तमान अध्यक्ष राहुल छाजेड़ सचिव अभय लोढ़ा कोषाध्यक्ष गर्वित गोखरू उपाध्यक्ष अभिषेक रांका पदाधिकारी वीरेन्द्र कटारिया यतेंद्र मेहता हर्ष जैन आदि एवं ग्रुप सदस्य सुयश कटारिया सनी जैन सौरभ बोथरा अर्पित बोथरा मनीष संघवी उज्जवल कोठारी मनीष बोहरा रितेश छाजेड़ विशाल काकड़ीवाल अर्पित पाटनी विशाल पोरवाल अंकित मेहता राहुल बम आदि उपस्थित रहे सभी अतिथियो के स्वागत के पश्चात चलीत प्याउ का उद्घाटन कर तीनों गाड़ियों को रवाना किया गया प्याऊ के संयोजक प्रतीक लौढा अर्पित मूणत एवं सभी अतिथियों का ग्रुप द्वारा स्वागत किया गया एवं प्याऊ संचालित करने वाले भाइयों का अभिनंदन भी सभी अतिथियों एवं ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया यह चलित प्याऊ शहर के प्रमुख बाजारों में घूमते हुए आर ओ वाटर से बाजार मै घूम रहे लोगो की प्यास बुझाएगा।
चलित प्याऊ के मुख्य लाभ ग्रुप सदस्य,राजेंद्र कुमार जी विशाल जी धारीवाल,समरथमल जी संजय कुमार जी पावेचा नामली,सुरेश चंद जी बरमेचा विवाह साड़ी द्वारा लिया गया सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन भी किया गया जिनमें सभी के द्वारा युथ के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव अभय लोढ़ा द्वारा किया गया।
https://youtube.com/shorts/Ol--WGDjQc8