सुरक्षा की दृष्टि : कलेक्टर एवं एस.पी द्वारा इंडियन आयल डिपो का किया गया निरीक्षण
Raj Kumar Luniya
Thu, May 8, 2025
रतलाम 7 मई 2025। जिले के बांगरोद स्थित इंडियन आयल डिपो का बुधवार को कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया।
आयल डिपो के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा आयल डिपो के कंट्रोल रुम का बारिकी से निरीक्षण कर डिपो के स्टाफ से चर्चा की एवं विभिन्न सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी प्राप्त की। सुरक्षा के लिए सुरक्षा टीम के रिस्पांस समय की जानकारी ली।
कलेक्टर तथा एस.पी. ने सम्पूर्ण डिपो परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसडीएम श्री विवेक सोनकर, एसडीओपी पुलिस श्री किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी श्री डामोर भी साथ थे।
Tags :
S.P_RATLAM
Collector_Ratlam
INSPECTION
INDIAN_OIL_DIPO
विज्ञापन
विज्ञापन