Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

2020-21 में निजी भूमि पर बाजार से कर्ज लेकर किया कुएं का निर्माण : सहायक सचिव ने राशि देने से किया इनकार

Raj Kumar Luniya

Wed, Apr 30, 2025

रतलाम 29 अप्रैल 2025/ मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में आवेदकों की सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनकर निराकरण योग्य 54 आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

ग्राम पलाश स्थित गुर्जरपाडा निवासी कालुराम निनामा ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 में शासकीय योजना (कपिलधारा कूप निर्माण) अन्तर्गत कुआं राशि 2 लाख 30 हजार स्वीकृत की गई थी। प्रार्थी द्वारा अपनी निजी भूमि पर बाजार से कर्ज लेकर कुआं निर्माण कार्य करवा लिया गया। ग्राम सहायक सचिव को उक्त राशि देने के बाद भी आज दिनांक तक  मुझ प्रार्थी को स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। साथ ही कर्जदार अपनी राशि की मांग कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब सहायक सचिव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपको राशि नहीं मिलेगी जो करना है कर लो। कृपया प्रार्थी को कपिलधारा कूप निर्माण में स्वीकृत राशि का भुगतान करने की कृपा करें। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रीवास्तव ने जिला पंचायत शिकायत शाखा को निर्देशित किया है कि सात दिवस में जांच प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करें।

जनसुनवाई में ग्राम पिपलौदा निवासी बाबूलाल, मुकेश तथा अन्य ने बताया कि प्रार्थीगणों द्वारा आवास योजना के तहत मकान निर्माण कार्य चल रहा है परन्तु आवास योजना की शेष किश्ते नहीं आने से काम बंद पडा है और मजबूरन हमें किराये के मकान में निवास करना पड रहा है। कृपया आवास योजना की बकाया राशि शीघ्र जारी की जाए। आवेदन निराकरण के लिए सीएमओ पिपलौदा को भेजा गया है।

ग्राम सोहनगढ निवासी राधेश्याम तथा रतनबाई ने बताया कि प्रार्थीगण वृद्ध हैं तथा आजीविका का कोई अन्य साधन उपलब्ध नहीं होने से जीवन यापन में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही बीपीएल कार्ड भी नहीं है जिससे योजना का लाभ उठा सकें। शासन की योजना अन्तगर्त प्रार्थीगण को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए सीईओ जनपद पंचायत पिपलौदा को भेजा गया है।

ग्राम तीतरी निवासी शांतिलाल पाटीदार ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि पिछले कुछ माह से विद्युत बिल की राशि में सतत् वृद्धि हो रही है। प्रार्थी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है तथा माह की मीटर रीडिंग के सत्यापन के साथ 200 रुपए प्रति माह या उसके आसपास विद्युत बिल आता था किन्तु कुछ समय से विद्युत बिल की राशि 1015 रुपए आना शुरु हो चुकी है, जिसका भुगतान करने में प्रार्थी असमर्थ है। विद्युत राशि में सुधार करवाया जाकर प्रार्थी को राहत प्रदान की जाए। आवेदन निराकरण के लिए डी.ई. एम.पी.ई.बी. को भेजा गया है।

Tags :

जन_सुनवाई

जन_समस्या

सीईओ जिला पंचायत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें