उडन दस्ते गठित, CCTV कैमरों से निगरानी, डायवर्शन लागू : 4 मई को 8 केन्द्रों पर आयोजित होगी NEET परीक्षा
Raj Kumar Luniya
Sat, May 3, 2025
रतलाम 03 मई 2025/ मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों कोएन.टी.ए. द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार परीक्षा केन्द्र पर डेढ घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा।
रतलाम शहर में लगभग 3347 परीक्षार्थी शहर के 8 केन्द्रों पर परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि., शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम शामिल हैं।
जिले में परीक्षा को निर्बाध एवं सुचारु रुप से संचालित कराने के लिए कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने उडनदस्तों का गठन किया है। गठित उडनदस्तों में एसडीएम श्री अनिल भाना परीक्षा केन्द्र पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय के लिए, नायब तहसीलदार श्री रामकलेश साकेत रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, नायब तहसीलदार श्री आशीश उपाध्याय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि., श्री मनोज चौहान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, श्रीमती सविता राठौर शासकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीमती अश्विनी गोहिया जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा सुश्री प्राची गायकवाड स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के लिए उडनदस्ता प्रभारी बनाया गया है। उडनदस्तों के द्वारा सतत् निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
कलेक्टर श्री बाथम ने परीक्षा केन्द्रों के प्रभारियों तथा प्राचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा निर्बाध एवं सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा एनटीए द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन अनिवार्य रुप से किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत व्यवस्था निरन्तर रहे। वहीं परीक्षा के दौरान इंटरनेट व्यवस्था सतत् जारी रहे तथा परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कीट के साथ डाक्टर एवं स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। परीक्षा केन्द्र पर पुरुश एवं महिला शौचालय की व्यवस्था रहे, ठण्डे पेयजल की व्यवस्था की जाए।
दिनांक 04.05.2025 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा NEET (UG) EXAM के आयोजन के दृष्टिगत रूट डायवर्शन प्लान
दिनांक 04.05.2025 को को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा NEET (UG) EXAM दोपहर 02.00 बजे से साय: 05.20 बजे तक आयोजित की जावेगी उसको द्रष्टीगत रखते हुये रतलाम शहर में आने वाले भरी वाहन व चार पहिया वाहन परीक्षा केन्द्रो के आस पास प्रतिबंधित रहेगे व परीक्षा केन्द्रो के आसपास से आने जाने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनो का हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा अगर कोई EXAM के दौरान भारी वाहन क्षैत्र में आता है या चार पहिया व दो पहिया वाहनो द्वारा हार्न का प्रयोग किया जाता है तो उस पर चालानी कार्यवाही की जावेगी यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे ।
भारी वाहन व हार्न बजाना प्रतिबंधित
1. शासकीय कला एवं विज्ञान महाविधालय तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनोंका प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
2. शासकीय कन्या महाविधालय तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
3. रेल्वे हायर सेकेण्डरी स्कूल तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
4. विवेकानंद कार्मर्स काँलेज तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
5. जवाहर शासकीय स्कूल विरियाखेडी तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
6. केन्द्रीय विधालय सागोद रोड तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
7. शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
8. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल कोठारीवास तरफ परीक्षा के दैरान भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व हार्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।
NEET परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से कोई भी भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वाले की जानकारी रतलाम पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7049127800 पर दे सकते है।
Tags :
S.P_RATLAM
Collector_Ratlam
विज्ञापन
विज्ञापन