: रतलाम पुलिस द्वारा स्कूलों में सायबर जागरूकता सेमिनार आयोजित
Fri, Jan 10, 2025
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में थाना अजाक एवं सायबर सेल टीम द्वारा पैरामाउंट स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार सायबर अपराधों के बारे जागरूक किया। फोन कॉल्स, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले सायबर अपराध, आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो वीडियो भेजने, धमकी देने परेशान करने पर बिना डरे परिजन, शिक्षक एवं नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया।
पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को सायबर फ्रॉड के विषय में जानकारी प्रदान की। सायबर अपराधी किस प्रकार रिश्तेदार बनकर, आर्मी/पुलिस ऑफिसर बनकर, यू ट्यूब वाले, न्यूज रिपोर्टर बनकर, बैंक अधिकारी बनकर लोगों से फ्रॉड करते है इसके बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। यू पी आई एवं नेट बैंकिंग के उपयोग में रखी जाने वाली सावधानियां के बारे में समझाया।
छात्रों को सोशल मीडिया के उपयोग में रखी जाने वाली सावधानियों, अनजान लिंक, apk फाइल, रिमोट ऐप से फ्रॉड, व्हाट्स ऐप हैक, के संबंध में विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग, टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग ऑन रखे। किसी भी अनजान व्यक्ति को फ्रेंडलिस्ट में एड करने से आपके पर्सनल जानकारी सायबर अपराधियों के पास जा सकती है जिससे आपको क्लोन प्रोफाइल बनाकर आपके दोस्तों या रिश्तेदारों से धोखाधड़ी की जा सकती है। किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी होने पर सायबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क करने के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम निरीक्षक लिलियन मालवीय, निरीक्षक संतोष कुमार चौहान, प्र आर धर्मेंद्र जाट, प्र आर उमा भालेराव, प्र आर संतोष शर्मा, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर लोकेश जोशी पैरामाउंट स्कूल की प्राचार्या श्री मति रेखा जादौन, सरस्वती शिशु मंदिर अमृत सागर रतलाम के उपाध्यक्ष श्री राकेश नेमानी, सचिव श्री रामेश्वर पाटीदार, आचार्य हेमंत शर्मा, हरीश राठी, मुकेश धाकड़ एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
: पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत से शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों की ली गई बैठक
Wed, Jan 8, 2025
मध्य प्रदेश में बाल अधिकार सरक्षण आयोग एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा दिनांक 06.01.25 को जिले के स्कूल्स एव कोचिंग में पढने वाले बच्चों के आवागमन के साधनों में लापरवाहियों के कारण, प्रदेश में घटित होने वाली सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये जिले के सभी अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों, प्राचार्यो एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गये।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक में निम्नानुसार दिशा निर्देश प्रदान किए गए
1.
सप्ताह में दो बार जो बच्चों के स्कूल आवागमन में उपयोगी वाहनों, स्कूल बस, प्राईवेट वेन मेजिक एव अन्य वाहन जो बच्चों को स्कूल आवागमन में उपयोग होते है उनकी जांच सुनिश्चित हो।
2.
बसों में सीसीटीवी केमरे, दो दरवाजे, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड किट (जो कि एक्सपायर ना हो), फायर एस्टिग्युशर एवं फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
3.
बसों में बच्चो के लिए अटेण्डर अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
4.
बसों के ड्रायवर एवं अटेण्डर का पुलिस वेरिफिकेशन करा कर उनके दस्तावेजों का संधारण करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी ।
5.
बच्चों को स्कूल आवागमन हेतु प्रायवेट वाहनों वेन, मेजिक, ऑटो एवं उनके ड्रायवरा अटेण्डर का भी पुलिस वेशिफिकेशन करा कर उनके रिकॉर्ड का रखना स्कूल की जिम्मेदार होगी ।
6.
बच्चो को स्कूल हेतु आवागमन के सभी वाहनों का संचालन अवैध रूप से लगी हुई गैस किट से ना हो, यह सुनिधित किया जावे।
7.
बच्चों को स्कूल हेतु आवागमन के सभी वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे ना बैठे यह सुनिशित किया जावे।
8.
यह भी सुनिशित हो कि स्कूलों के सामने ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड बेकर एवं साईन बोर्ड आदि लगें हो।
उपरोक्त दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय, ए एस आई सर्वेश द्विवेदी, प्र आर सूबेदार सिंह सेंगर, म आर शशि, आर शिवकुमार, 30 शैक्षणिक संस्थाओं के संचालक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।
: मुस्तैदी जांचने रात 11 बजे थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक रतलाम : Video
Mon, Jan 6, 2025
हवालात एवं गश्त चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
: किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रतलाम पुलिस की सक्रियता एवं रिस्पॉन्ड टाइम जांचने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार गत रात अचानक थाना स्टेशन रोड पहुंचे। थाने पर थाना प्रभारी से चेक रोल कॉल बजवाया। चेक रोल कॉल पर थाना स्टाफ तुरंत 5 मिनिट में उपस्थित हुए तथा किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल रिस्पॉन्ड करने की स्थिति में मिले।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रॉल कॉल का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि सभी पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति थानों में है अथवा नहीं? अनुपस्थित रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों की पहचान होगी । इसके साथ ही यह पता चलेगा कि किसी भी आपात स्थिति पर त्वरित रिस्पॉन्ड करने के लिए पुलिस तैयार है या नहीं ?
विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
: पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी श्री स्वराज डाबी को शहर का सबसे मुख्य एवं संवेदनशील थाना होने से विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर गश्त हेतु रवाना किया।
थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया
: पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
गश्त चेकिंग की गई
: पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि के दौरान शहर में पुलिस गश्त का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम, चेक करने, रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए।
https://youtu.be/7QVPsiuB7EM