: 40 पेटी अवैध शराब का परिवहन करते पिपलोदा थाने ने किया गिरफ्तार
Wed, Jan 22, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाका के एवं अनुविभागीय अधीकारी श्री शक्तीसिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा प्रकाश गडरिया के नेतृत्व थाना पिपलौदा एवं पुलिस चौकी सुखेडा टीम द्वारा दिनांक 21.01.2025 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए सुखेडा धतुरिया मार्ग कीरपुरा हनुमान मंदिर के पास से एक पिकअप वाहन को घेराबंदी करके रोका एवं वाहन चालक श्रवणसिह पिता गट्टुसिह राजपुत निवासी रिछादेवडा से पिकअप वाहन मे भरी अवैध 40 पेटी देशी शराब को कार्यवाही करके पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
नाम आरोपी
: श्रवणसिह पिता गट्टुसिह राजपुत उम्र 26 साल निवासी रिछादेवडा थाना कालुखेडा
जप्त मश्रुका :
1/
5 पेटी देशी मसाला व 35 पेटी देशी प्लेन कुल 40 पेटी देशी शराब कीमती 1,60,000/-
2
/ एक महिन्द्रा बोलेरो पिक अप क्रमांक एमपी 43 जी 1967
सराहनीय भूमिका
: निरीक्षक प्रकाश गाडरिया थाना प्रभारी थाना पिपलौदा, उनि पकंज राजपुत चौकी प्रभारी पुलिस चौकी सुखेङा ,आर. राजेश पटेल, आऱ. अनिल पाटीदार आर. जितेन्द्र माली, आर. त्रिलोकसिह आर. सतीश परमार, की सराहनीय भूमिका रही ।
: पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम इशरथुनी में किया गया जनसंवाद : Video
Sun, Jan 19, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत जनता की समस्या और शिकायत जानने के उद्देश्य से स्वयं ही जनता के पास पहुंच रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा हर शनिवार जिले के ग्रामीण अंचल के पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने का अभियान प्रारंभ किया है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इशरथूनी पहुंचे और लोगों के साथ सीधा संवाद किया। पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम वी डी जोशी भी उपस्थित रहे।
जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर मौके पर ही थाना प्रभारी को जीरो पर FIR करने के दिए निर्देश
:
जनसंवाद के दौरान फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक को बताया कि जमीनी विवाद में एक व्यक्ति द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी
दी जा रही है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर ही थाना प्रभारी द्वारा जीरो पर FIR दर्ज की गई।
अवैध शराब बिकने की शिकायत पर बीट प्रभारी से मांगा जवाब
:
क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री
की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रभारी से जवाब मांगा है। पुलिस अधीक्षक के समक्ष आम जन द्वारा अवैध शराब बिक्री, एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन, शराब पीकर वाहन चलाने, अतिक्रमण, असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रुप बनाकर माहौल बिगड़ने की शिकायतें सुनाई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर पुलिस अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कारवाई के निर्देश दिए।
लोगों ने बताया छोटे छोटे बच्चे चलाते है गैंग, पुलिस अधीक्षक द्वारा गैंग बनाकर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कारवाई के दिए निर्देश
: पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस का कार्य जनता को उनकी समस्याओं से राहत दिलाना है। पुलिस अधिकारियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता द्वारा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
https://youtu.be/-8nfm9t5g8Y
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को निम्नानुसार निर्देश दिए :
1.
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी और बीट प्रभारी को अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वाले पर कारवाई करे।
2.
8 लेन के आसपास पुलिस सक्रियता बनाए रखे।
3.
ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर दुरुस्त करवाए
4.
अवैधानिक लाउड स्पीकर, डीजे पर कारवाई करे।
5.
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु गश्त को प्रभावी रूप से करे।
: नामली पुलिस ने नकबजनी की घटना में 3 आरोपीयों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता : Video
Mon, Jan 13, 2025
गिरफ्तार आरोपीयों से सोने चाँदी के जेवरात एवं नगदी सहित तीन लाख रूपये की मश्रुका बरामद
घटनाओं का संक्षिप्त विवरण–
1.
फरियादी दिनेश पिता रमेशचन्द्र प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बंजारा काँलोनी नामली की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध मकान का ताला तोड़कर घर में रखे पुराने इस्तेमाली सोने चाँदी के जेवरात एवं नगदी रूपये सहित चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 546/2024 धारा 331(4),305 (ए) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
2.
फरियादी संगीताबाई पति मदन जाति खारोल उम्र 30 साल नि. सेमलिया रोड नामली की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध पतासीबाई के घर का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली जेवरात चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 553/2024 धारा 331(4),305 (ए) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण –
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी,नकबजनी, लूट) की घटनाओं में माल मुल्जिम की पतारसी कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली श्री विक्रमसिंह चौहान व थाना नामली की टीम द्वारा कस्बा नामली में हुई नकबजनी की घटनाओं की पतारसी हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सुचना के आधार पर संदेही सुरज पिता बबलु मईडा उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान व कालु उर्फ गना पिता रामाजी मईडा उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान से हिकमतअमली से पुछताछ करते आरोपीयों ने अपने साथी मिथुन पिता काचरिया मिथुन, अक्षय पिता काचरिया, सहदेव पिता राखिया निवासीगण ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान एवं शांतिलाल पिता देवजी चरपोटा व चिकु उर्फ रितिक पिता शांतिलाल चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान के साथ मिलकर कस्बा नामली में दिनांक 19-20.12.2024 की मध्य रात्री एवं दिनांक 29-30.12.2024 की मध्य रात्री में सुने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना कबूल किया जिनको गिरफ्तार कर पी.आर. लिया गया। आरोपीयों की तलाश के दौरान शांतिलाल पिता देवजी चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान को गिरफ्तार कर हिस्से में आये जेवरात एवं नगदी बरामद करने में सफलता पाई हैं।
गिरफ्तार आरोपी-
01.
सुरज पिता बबलु मईडा उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान (कुल अपराध -09 )
02.
कालु उर्फ गना पिता रामाजी मईडा उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान (कुल अपराध -05 )
03.
शांतिलाल पिता देवजी चरपोटा व चिकु उर्फ रितिक पिता शांतिलाल चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान
फरार आरोपी-
01.
मिथुन पिता काचरिया मिथुन निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा
02.
अक्षय पिता काचरिया निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान
03.
सहदेव पिता राखिया निवासी ग्राम पिपलवा थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान
04.
चिकु उर्फ रितिक पिता शांतिलाल चरपोटा निवासी ग्राम निचला घण्टाला थाना कोतवाली जिला बांसवाडा राजस्थान
जप्त मश्रुका-
चाँदी की कड़ी,आवला, मुरखी,सोने के टाप्स,पायल, पेन्डल सूलिया एवं नगदी 88000 रू. कुल किमती 3 लाख के करीबन
सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, निरीक्षक श्री सुरेन्द्र गडरिया थाना प्रभारी माणकचौंक, उनि अमित शर्मा, उनि के.के.पटेल, उ नि मुकेश सास्तीय ( चौकी प्रभारी बिरमावल), सउनि योगेश, प्रआर. 919 गोपाल खराडी, प्र.आर.255 दीपक बोरासी, प्र.आर.447 हिमांशु यादव, प्र आर नीलेश पाठक (चौकी सालाखेड़ी), प्र आर शैलेन्द्र सिंह (थाना सरवन) आर. नरवर मईड़ा, आर.माखन,आर.175 कुनाल रावत, आर.1042 मनोज मुजाल्दे, आर.183 अविनाश यादव, आर.556 कुलदीप व्यास, आर.1037 शांतिलाल, आर.548 मनोहर नागदा, आर. सुरेश, आर. किशन की सराहनीय भूमिका रही।
https://youtu.be/v5riKsLftd0