Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम पुलिस द्वारा की जाएगी नाइट विजन कैमरा से निगरानी : Video

admin

Fri, Feb 28, 2025

रतलाम जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर गुजरने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के साथ चेकिंग व्यवस्था लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा 8 लेन पर नाइट विजन ड्रोन कैमरे से निगरानी की शुरुआत की गई है। इसके लिए दिनांक 27 फरवरी को रात्रि में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ड्रोन कैमरे से निगरानी का परीक्षण किया गया।

रतलाम पुलिस द्वारा NHAI की टीम के साथ 8 लेन पर पेट्रोलिंग के दौरान ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जाएगा। निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने एवं पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ पहुंचकर इसे स्थानों को चिह्नित किया जहां पूर्व में पत्थरबाजी की घटना हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया थाना प्रभारी सैलाना, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी नामली आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

https://youtube.com/shorts/LYlhxk2WjAk

एस.पी श्री अमित कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने रात में पहुंचे 8 लेन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें