Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: सैलाना विधायक ने किया पुलिस का काम, एसपी ने SDOP सैलाना और रावटी TI को दिया नोटिस : Video

admin

Fri, Feb 14, 2025

सैलाना विधायक का शराब से भरी गाड़ी पकड़वाना सैलाना एसडीओपी और रावटी टीआई के लिए परेशानी का कारण बनता दिख रहा है। इस मामले में एसपी अमित कुमार ने सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल व रावटी थाना टीआई जयप्रकाश चौहान को नोटिस जारी किया है। इसमें पूछा है कि विधायक को शराब पकड़वाना पड़ रही है तो आप क्या कर रहे थे। तीन दिन में जवाब मांगा है कि क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आपको बता दे कि बुधवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शराब से भरी बोलेरो एमपी-09 सीएम 1870 का खुद पीछा कर पकड़ा था और आरोपी गाड़ी से उतरकर भागने लगे तो उन्होंने साथियों के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ा और पुलिस के पहुंचने तक करीब 20 मिनट गाड़ी के पास बैठे रहे।

सूचना पर रावटी थाने की टीम पहुंची और 162.9 बल्क लीटर (कीमत 54250 रुपए) जब्त की। आरोपी अरविंद (19) पिता नाथू ताड़ निवासी भेरूघाटी व देवेंद्र (19) पिता रमेश जोगचंद निवासी रावटी को पकड़ा। पुलिस ने इनसे शराब परिवहन करने के दस्तावेज मांगे तो ये नहीं बता पाए।

4 थाने दूसरे दिन हुए एक्टिव-अवैध शराब पकड़ने के मामले में जिले के चार थाने दूसरे दिन ही एक्टिव दिखे। आईए जावरा थाने ने मीनाखेड़ा रोड से जितेंद्र बानीखेड़ी को, आलोट पुलिस ने कमलसिंह सोधिया को, रिंगनोद पुलिस ने आलमपुर से जगदीश जायसवाल को और बड़ावदा थाना पुलिस ने भंवरसिंह राजपूत निवासी ऊणी को शराब के साथ पकड़ा है।

https://youtu.be/xFjnWSPKAWs

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें