दिनांक 04.03.2025 को फरियादी पुष्कर पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 36 साल निवासी ग्राम रणायरा द्वारा आनलाईन मेटा ट्रेडर्स 5 प्रो-ट्रेडींग एप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर तीन अलग अलग खातो मे करीब 7,11,250 रूपये डलवाकर धोखाधडी करने सम्बंधी आवेदन पत्र दिया गया। उक्त आवेदन पत्र पर से थाना आलोट पर अप क्रमांक 139/2025 धारा - 318(4) बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
आनलाईन मेटा ट्रेडर्स 5 प्रो-ट्रेडींग एप के माध्यम से धोखाधडी कर पैसे ठगने वाले गिरोह को पकडने मे मिली सफलता :
टीम द्वारा तकनिकी एनालिसिस कर कुल 6 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया आरोपियों से हिकमत अमली एवं मनो वैज्ञानिक तरीके से विस्तृत पूछताछ की गई जिसमे सोनम परदेशी उक्त आनलाईन मेटा ट्रेडर्स 5 प्रो-ट्रेडींग एप की मुख्य सरगना पाई गई जिसके द्वारा उसकी मौसी की लडकी आरती सोनकर व साथी फिरोज पठान निवासी देवास के साथ मिलकर फिरोज पठान के बताये अनुसार एप डेवलपर से 55 हजार रुपये मे आनलाईन मेटा ट्रेडर्स 5 प्रो-ट्रेडींग एप खरीदा गया एवं फिरोज द्वारा अपने अंडर मे काम करने वाले मोईन व अन्य साथी के द्वारा सोनम परदेशी द्वारा दिये गये डाटा अनुसार लोगो को फोन लगाकर फीसिंग कर डीमेट अकाउंट खुलवाये गये एवं आनलाईन मेटा ट्रेडर्स 5 प्रो-ट्रेडींग ऐप की लिंक व्हाट्सअप पर भेजकर उसमे धोखाधडी पुर्वक शेयर खरीदवाकर खातो मे पैसे डलवाये गये। सोनम परदेशी के साथी दिनेश शर्मा निवासी शिवपुरी द्वारा उक्त खातो की व्यवस्था की गई एवं खाताधारको को लालच देकर उनके खातो मे पैसे डलवाकर उन पैसो को निकलवाकर सोनम परदेशी तक पहुंचाया गया।
सोनम परदेशी व आरती सोनकर द्वारा उक्त आनलाईन मेटा ट्रेडर्स 5 प्रो-ट्रेडींग एप सर्वर एप को कन्ट्रोल करने वाले अन्य साथी आरोपी से लगातार लोगो के शेयर की वेल्यु को अपने मनचाहे अऩुसार बढाया घटाया गया व किसी भी कस्टमर द्वारा लाभ के पैसे निकालने की बात करने पर उसके शेयर की वेल्यु सर्वर एप के माध्यम से कम कर शेयर को होल्ड रखने या अधिक पैसे इनवेस्ट करने का बताया और जिस कस्टमर द्वारा पैसे निकालने का दबाव बताया गया उसकी आईडी एप से हटाकर मोबाईलो को बंद कर धोखाधडी करना बताया गया है। जिस पर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियो को माननीय न्यायालय मे पेश कर पीआर प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।
ठगी करने वाले इन 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1.
सोनम पिता अशोक परदेशी कनोजिया पति आकाश चौहान उम्र 32 साल निवासी शफी नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी मकान नम्बर 594 भानपुर थाना शाहजानाबाद जिला भोपाल, हाल मुकाम सेक्टर नम्बर 136 इंदौर, थाना लसुडिया जिला इंदौर
2.
आरती पिता महेश सोनकर जाति खटीक उम्र 24 साल निवासी रेदास नगर इटारसी जिला नर्मदापुरम हाल मुकाम सेक्टर नम्बर 136 इंदौर, थाना लसुडिया जिला इंदौर
3.
दिनेश पिता तेजप्रताप शर्मा जाति ब्राम्हण उम्र 30 साल निवासी साबोली थाना नरवर जिला शिवपुरी हाल मुकाम सेक्टर नम्बर 136 इंदौर, थाना लसुडिया जिला इंदौर
4.
राज पिता शंकर जोशी उम्र 23 साल निवासी ग्राम पेची तहसाल चाचोडा थाना बीनागंज जिला गुना हाल मुकाम संजय गांधी नगर इँदौर
5.
फिरोज पिता सनावर पठान उम्र 35 साल निवासी 222 एमजी रोड देवास
6.
मोईन खान पिता अंसार खान जाति पठान उम्र 21 साल निवासी 2/8 नई आबादी देवास
फरार साफ्टवेर डेलवपर एवं कन्ट्रोलर की तलाश जारी
1.
साफ्टवेयर डेवलेपर
2.
सर्वर एप कंट्रोल करने वाला
3.
फिशिंग करने वाला आरोपी
4.
दो अन्य खाताधारक जिनके खातो मे धोखाधडी के पैसे गये
महत्वपूर्ण भूमिका :
निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, उनि मनोज पाटीदार सायबर सेल की टीम प्रआर लक्ष्मीनारायण, प्रआर मनमोहन शर्मा, प्रआर हिम्मत सिंह गौड़, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार थाना आलोट से आर बाबुलाल मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय भूमिका :
उनि राजेश मालवीय थाना आलोट आर मयंक व्यास, आर तुषार सिसौदिया, आर निलेश शर्मा सायबर सेल एवं थाना आलोट से प्रआर शोकीन सिंह, आर रौनक पोरवाल, म.आर. उदिता, म.आर. रचना की सराहनीय भूमिका रही।