: 7.5 लाख रुपए की अवैध अफीम परिवहन करते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार
admin
Sun, Apr 6, 2025
04.04.2025 को मुखबिर की सूचना पर महु नीमच फोरलेन रोड़ बड़ौदा फंटा पर मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा व तलाशी के दौरान आरोपीगण कुशालसिंह पिता सवसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 23 वर्ष निवासी आनंदगढ थाना आलोट जिला रतलाम एवं गोपालसिंह पिता चत्तरसिंह सोलंकी जाति राजपुत उम्र 32 वर्ष निवासी अरवलिया सोलंकी थाना आलोट जिला रतलाम के कब्जे से 03 किलोग्राम अफीम किमती 7,50,000/- रूपये करीबन मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपीयों से अफीम लाने ले जाने के संबंध में पुछताछ की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- 1. कुशालसिंह पिता सवसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 23 वर्ष निवासी आनंदगढ थाना आलोट जिला रतलाम
- 2. गोपालसिंह पिता चत्तरसिंह सोलंकी जाति राजपुत उम्र 32 वर्ष निवासी अरवलिया सोलंकी थाना आलोट जिला रतलाम
जप्त सामग्री
- अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजन 3 किलो ग्राम किमती 7,50,000/- रूपये
- एक होण्डा शाईन मोटर सायकल बिना नम्बर की किमती 1,00,000/- रुपये
- 3 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किमती 30,000/- रुपये
- कुल जप्तशुदा सामग्री किमती 8 लाख 80 हजार रुपये
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक श्री पी.आर. डावरे थाना प्रभारी नामली, उनि शांतिलाल चौहान, प्रआर.हिमांशु यादव, प्रआर.रामचन्द्र बारोड, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. कांतिलाल ओहरिया, आर.लखनसिंह सिसोदिया, आर.कुणाल रावत, आर. कुलदीप व्यास, आर. मुकेश गणावा, आर.अविनाश यादव, आर. शांतिलाल राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन