रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के निर्देशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी द्वारा अपनी टीम को सक्रिय किया गया जिस पर से उनि कन्हैया अवास्या द्वारा टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक- 20.02.2025 को आरोपी असद पिता आबिद अली उम्र 32 वर्ष निवासी महुपुरा पटेलवाडी जिला शाजापुर, एवं हुसैन पिता राशिद खान उम्र 44 वर्ष निवासी बोहरा बाखल रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी 10 ग्राम MD ड्रग्स किमती 1,00,000 रुपये ( एक लाख रुपये ) मय स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया । उक्त मामले में थाना स्टेशन रोड पर अप.क्रं- 126/2025 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार शुदा आरोपीयो के अन्य अपराधो एवं एमडी ड्रग्स के लाने और देने जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1.
हुसैन पिता राशिद खान उम्र 44 वर्ष निवासी बोहरा बाखल रतलाम
2.
असद पिता आबिद अली उम्र 32 वर्ष निवासी महुपुरा पटेलवाडी जिला शाजापुर
जप्त मश्रुका : 10 ग्राम अवैध MD ड्रग्स किमती 1,00,000 रुपये ( 01 लाख रुपये ) तथा स्विफ्ट डिजायर कार 4 लाख रुपये करीब
कुल मश्रुका 5 लाख रुपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भुमिका : निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि कन्हैया अवास्या, सायबर सेल उ.नि राजा तिवारी, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रआर मनमोहन शर्मा, प्रआर हिम्मत सिंह, आर मयंक व्यास, आर धीरज, आर अर्जुन गणावा, आर मृत्युंजय सिंह,
राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, नीलेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
https://youtu.be/BLFRtw710ZY